फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Pink cold in the morning and evening, children vulnerable to illness

Siddharthnagar News: सुबह-शाम गुलाबी ठंड, बीमारी की चपेट में बच्चेे

Tue, 05 Nov 2024 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 05 Nov 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Pink cold in the morning and evening, children vulnerable to illness
सिद्धार्थनगर। अस्पतालों के ओपीडी में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या फिर बढ़ने लगी है। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है।
विज्ञापन

मौसम में लगातार हो रहे फेरबदल से बच्चों में सर्दी, खांसी, बुखार आदि के चपेट में आ रहे हैं। दिन में धूप और सुबह-शाम व रात में ठंड का एहसास होने के चलते लोग वायरल बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। पिछले करीब एक सप्ताह से अधिक समय से ओपीडी में सबसे अधिक सर्दी, खांसी, बुखार आदि की शिकायत लेकर छोटे बच्चों के अभिभावक पहुंच रहे है।
विज्ञापन

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के ओपीडी की बात करें तों, यहां ओपीडी में प्रतिदिन 125 से 130 बच्चे इलाज कराने पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज बाल रोग विभाग के अनुसार इनमें करीब 65- 70 बच्चे सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश के बच्चे आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नम्रता चौधरी ने बताया कि ओपीडी में मंगलवार को मरीजों की लंबी कतारें दिखीं। उन्होंने बताया कि इस मौसम का असर सबसे अधिक बच्चों को स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। बच्चों में भी बुखार, खांसी आदि की शिकायतें काफी दिख रही हैं।

बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। इसका असर लोगों के सेहत पर पड़ रहा है। तापमान के उतार-चढ़ाव से लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। शायद ही कोई घर बचा होगा जिनमें कोई न कोई सदस्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित नहीं होंंगे।
उन्होंने बताया कि ऐसे मौसम में बीमारी से बचाव के लिए बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही सेहत को बिगाड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed