{"_id":"64bc1672485bca30ec0f652b","slug":"pickup-collided-with-a-person-on-morning-walk-death-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-1841-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मॉर्निंगवॉक पर निकले व्यक्ति को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मॉर्निंगवॉक पर निकले व्यक्ति को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत
Sat, 22 Jul 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के बांसी-बस्ती मार्ग पर स्थित तिलौली बाजार के पास मॉर्निंग वॉक करने निकले व्यक्ति को पिकअप ने चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस मामले में केस दर्ज करके जांच में जुट गई है।
क्षेत्र के तिलौली गांव निवासी निवासी उमाकांत मिश्र उर्फ बड़काने (55) प्रतिदिन की भांति बांसी- बस्ती मार्ग पर टहल रहे थे कि इतनी में बस्ती की तरफ से आ रही पिकअप ने उनको टक्कर मार दी। हादसा देखकर बाजार वालों ने दौड़कर पहुंच गए। उन्हें उठाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिलौली ले गए। जहां देखते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही शिवनगर डिड़ई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ मोहाना थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी पिकअप चालक जो फिरोजाबाद जनपद से मुर्गी लेकर आ रहा था। उसके खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवनगर डिड़ई राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही पिकअप चालक पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।