{"_id":"678fdd7286ce3bdf6f039517","slug":"pg-will-be-recognized-after-nmc-inspection-admission-will-be-done-on-11-seats-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-131079-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एनएमसी के निरीक्षण के बाद मिलेगी पीजी की मान्यता, 11 सीटों पर होगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एनएमसी के निरीक्षण के बाद मिलेगी पीजी की मान्यता, 11 सीटों पर होगा प्रवेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में पीजी कोर्स शुरू करने के लिए विश्वविद्यालय से मान्यता मिल गई, लेकिन अभी तक एनएमसी से मान्यता नहीं मिल पाई है। इससे कोर्स शुरू नहीं हो पाया है, जबकि एनएमसी से पीजी की कक्षाओं के संचालन का निर्देश मिल जाए तो विद्यार्थियों के साथ मरीजाें को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
मेडिकल कॉलेज में संचालित एनाटोमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, कम्युनिटी मेडिसिन विषयों में पीजी की कक्षाएं संचालित होनी है। मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ के अंतर्गत ही मेडिकल कॉलेज संचालित है। शुल्क जमा होने के बाद एनएमसी से अनुमति मिलने पर पीजी कोर्स शुरू हो जाएंगे। मेडिकल कॉलेज में चार वर्ष से यूजी की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। एक वर्ष बाद कॉलेज में पीजी की पढ़ाई करने के लिए 100 छात्र-छात्राएं कॉलेज कैंपस में ही तैयार हो जाएंगे। उनमें जो छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा क्वालीफाई करेंगे, उन्हें यहीं प्रवेश मिल सकेगा।
मेडिकल कॉलेज में एनाटोमी, फिजियोलॉजी, कम्यूनिटी मेडिसिन व बॉयोकेमिस्ट्री से पीजी की कक्षाएं संचालित की जाएंगी, इसमें एनाटोमी में दो सीट व अन्य तीन विषयों में तीन-तीन सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।