{"_id":"67ffe8ec48935ff01f00317e","slug":"pg-studies-can-be-started-in-medical-colleges-from-the-new-session-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-135889-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नए सत्र से हो सकती है, मेडिकल कॉलेज में पीजी की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नए सत्र से हो सकती है, मेडिकल कॉलेज में पीजी की पढ़ाई
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का प्रशासनिक भवन।
-एनएमसी की तरफ से निर्देश नहीं मिलने से अधर में है शिक्षण कार्य
-एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, कम्युनिटी मेडिसिन में शुरू होगी पीजी की पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में पीजी का कोर्स शुरू करने के लिए विश्वविद्यालय से मान्यता मिल गई है, लेकिन अभी तक एनएमसी का निरीक्षण पूरा नहीं हुआ है। इससे एनएमसी से मान्यता नहीं मिल पाई है। सत्र भी बीतने को है, ऐसे में मेडिकल कॉलेज में नए सत्र से पीजी की कक्षाओं शुरू होने की संभावना है। पीजी शुरू होने से मरीजाें को भी बेहतर सुविधा मिलेगी।
मेडिकल कॉलेज में एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, कम्युनिटी मेडिसिन विषयों में पीजी की कक्षाएं संचालित होनी है। मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ के अंतर्गत ही मेडिकल कॉलेज संचालित है। शुल्क जमा होने के बाद एनएमसी से अनुमति मिलने पर पीजी कोर्स शुरू हो जाएंगे। मेडिकल कॉलेज में चार वर्ष से यूजी की कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। आने वाले सत्र से कॉलेज में ही पीजी की पढ़ाई करने के लिए 100 छात्र-छात्राएं तैयार हो जाएंगे। उनमें जो छात्र छात्राएं प्रवेश परीक्षा क्वालीफाई करेंगे, उन्हें यहीं प्रवेश मिल सकेगा।
मेडिकल कॉलेज में एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, कम्यूनिटी मेडिसिन व बॉयोकेमिस्ट्री से पीजी की कक्षाएं संचालित की जाएंगी, इसमें एनॉटमी में दो सीट व अन्य तीन विषयों में तीन-तीन सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा, लेकिन अभी तक एनएमसी ने पीजी की कक्षाओं को लेकर निरीक्षण कार्य पूरा नहीं किया है, जिससे मेडिकल कॉलेज को पीजी की मान्यता नहीं मिल पा रही है। वहीं मेडिकल कॉलेज के अनुसार नए सत्र से पीजी की पढ़ाई शुरू होने का अनुमान है।
विज्ञापन
-- -- -- -
वर्जन
मेडिकल कॉलेज में चार विषयों में 11 सीटों पर पीजी की पढ़ाई शुरु होनी है। इसके लिए विश्वविद्यालय से मान्यता मिल गया है, जबकि एनएमसी से मान्यता नहीं मिला है। एनएमसी से मान्यता मिलते ही काेर्स शुरू कर दिया जाएगा।
-प्रो. राजेश मोहन, प्राचार्य