{"_id":"62a6215277fcfe1364730404","slug":"petroleum-price-hike-in-nepal-siddharthnagar-news-gkp440098360","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में फिर बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में फिर बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम
विज्ञापन
ोहरतगढ़ में नेपाल से पेट्रोल की खरीदारी करने आ रहे लोग। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में फिर बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम
- भारत-नेपाल के सीमाई इलाके के पेट्रोल पंपों पर बढ़ गई है बिक्री
- स्थानीय लोगों ने पेट्रोल, डीजल की तस्करी पर रोक लगाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। नेपाल में पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर बढ़ोतरी हुई है। इस कारण जिले की सीमा से सटे नेपाल के रूपनदेही और कपिलवस्तु जिले के नागरिक भारतीय सीमा के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल, डीजल खरीदने आ रहे हैं। दाम में अंतर बढ़ जाने के कारण भारत से नेपाल में पेट्रोल, डीजल की तस्करी हो रही है। स्थानीय लोगों ने पेट्रोल, डीजल की तस्करी रोकने की मांग की है।
नेपाल में शुक्रवार रात पेट्रोल की कीमत में नेपाली मुद्रा में सात रुपये लीटर की बढ़ोतरी हुई। अब नेपाल में पेट्रोल की कीमत नेपाली मुद्रा में 178 रुपये हो गई है, जो भारतीय मुद्रा में 112.50 रुपये है। वहीं, भारत में पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये है। इससे पहले नेपाल की पेट्रोल की कीमत नेपाली मुद्रा में 171 रुपये प्रति लीटर थी।
इसी प्रकार डीजल की कीमत में नेपाल मुद्रा में 11 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब नेपाल में डीजल की कीमत नेपाली मुद्रा में 164 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो भारतीय मुद्रा में 102.50 रुपये है। भारत में डीजल की कीमत 90.93 रुपये प्रति लीटर है। भारत में डीजल की कीमत नेपाल की अपेक्षा 11.50 रुपये सस्ता है। इससे पहले डीजल की कीमत नेपाल मुद्रा में 153 रुपये प्रति लीटर थी। कीमत बढ़ने से सीमाई इलाके के बढ़नी, खुनुवां, अलीगढ़वा, बर्डपुर एवं ककरहवा क्षेत्र के पेट्रोल पंपों में अचानक बिक्री बढ़ गई है।
विज्ञापन
क्षेत्र के सुरेंद्र मौर्य, बृजेश पाठक, विनोद त्रिपाठी, अल्वी, दीपेंद्र उपाध्याय, रिंकू श्रीवास्तव, अनिल यादव, जमुना प्रसाद, महंगू एवं लालता ने मांग की है कि पेट्रोल, डीजल की तस्करी के मामले में जांच करके कार्रवाई की जाए। नेपाल के वाहनों को भारतीय सीमा में प्रवेश करने पर सीमा शुल्क नहीं देना पड़ता है, इस कारण वाहनों के माध्यम से तस्करी की आशंका बढ़ गई है। कस्टम अधीक्षक अंगद कुमार ने बताया कि नेपाल से भारतीय सीमा में बार-बार प्रवेश करने वाले वाहनों को पकड़ने के लिए पैनी नजर रखी जा रही है।