{"_id":"669c22898fbc9b91b2009c45","slug":"petrol-pump-employees-assaulted-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-121149-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मारपीट
Sun, 21 Jul 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 21 Jul 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मलगहिया पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
ढेबरुआ। थाना क्षेत्र के मलगहिया पेट्रोल पंप पर शुक्रवार रात कुछ लोग द्वारा पंप के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि पंप पर खड़ी ट्रक के चालक से कुछ लोग मारपीट कर रहे थे। इस घटना को देखकर पंप के कर्मचारी बीच-बचाव करने गए। उन लोगों ने चालक को छोड़ पंप के कर्मचारियों के साथ मारपीट की। मामले को लेकर पंप मालिक के पुत्र ने शनिवार को थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के मलगहिया पेट्रोल पंप के मालिक शिवम उपाध्याय ने थाने मे तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात में पंप पर एक ट्रक खड़ी थी। उसी दौरान एक गांव के कुछ लोग पंप पहुचे। किसी बात को लेकर ट्रक ड्राइवर से गाली गलौज कर रहे थे और गाली गलौज थोड़ी देर बाद मारपीट बदल गई। जिसे देखकर पंप के कर्मचारी बीच बचाव करने गए। उसके उन लोगों ने चालक को छोड़ कर्मचारियों गाली देते हुए मारपीट करने लगे। पंप के कुछ कर्मचारी सो रहे थे। शोर सुनकर जग गए। उन लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। पंप मालिक के पुत्र ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में ढेबरुआ थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने बताया पंप पर हुई। मारपीट की जानकारी है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। मामले तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।