फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Performance problems with the BKU

समस्याओं को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

Wed, 25 Nov 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर Updated Wed, 25 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
सूखे से प्रभावित फसलों की क्षति 33 फीसदी से कम दर्शाए जाने से क्षुब्ध भारतीय किसान यूनियन भानू गुट ने बुधवार को प्रदर्शन किया। प्रशासन पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को शीघ्र दूर करने की मांग भी उठाई। प्रदेश महासचिव कपिलदेव राय ने ज्ञापन में कहा कि पूरे जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए और आगे सूखे से निपटने के लिए सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। सूखे की स्थिति के चलते किसानों का क्षतिपूर्ति दिलाने के साथ-साथ उनका ऋण पूरी तरह से माफ किया जाए। ज्ञापन में बरबाद हुए रबी की फसल की क्षतिपूर्ति बिना भेदभाव के किसानों को देने की मांग की गई।
विज्ञापन


सूखे से परेशान किसानों को रबी की बुआई के समय खाद-बीज उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके अलावा जिला चिकित्सालय में मरीजों के शोषण पर लोगों ने नाराजगी जताई और कहा कि इसमें तत्काल सुधार किया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी, रुद्रनारायण चौबे, जबीउल्लाह, नंदराम, शत्रुघ्न चौधरी, विनोद चौधरी मो. हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed