{"_id":"64ca8d301e0f1d8ef901c8b4","slug":"people-suffering-due-to-humid-heat-cracks-in-the-ground-siddharthnagar-news-c-7-1-gkp1016-260336-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, भूमि में पड़ीं दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, भूमि में पड़ीं दरारें
Wed, 02 Aug 2023 10:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 02 Aug 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
तपती धूप में छाते के सहारे घर से निकली महिला
सिद्धार्थनगर। मौसम के तेवर से लोगों का हाल बेहाल है। दो सप्ताह से अधिक समय से बारिश नहीं हुई है। बादलों व सूर्यदेव केे बीच लुकाछिपी का खेल जारी है, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। बारिश न होने से जहां लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं, वहीं किसान भी अपनी भूमि में दरारों को देखकर रोज बारिश की गुहार लगा रहे हैं।
बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री रहा। गर्मी व उमस ने हर वर्ग के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक तरफ जहां लोग उमस से परेशान होते हुए छांव की तलाश में जुटे हैं, वहीं दूसरे तरफ किसान भी बारिश न होने से सूखने की कगार पर पहुंची फसल को लेकर परेशान हैं। बारिश की बूंदों के न मिलने से धान की फसल वाली भूमि में दरार पड़ चुकी है। यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो जहां लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ेगा, वहीं किसानों की फसल भी बर्बाद हो जाएगी।