फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   People in collaboration with the Daughters of yellow hand

लोगों के सहयोग से पीले हुए बेटियों के हाथ

Fri, 06 May 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 06 May 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
People in collaboration with the Daughters of yellow hand
अलीगढ़वा के ग्राम मधवानगर में घर जलने के बाद लोगो ने बांस का आशियाना बनाया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बेटी को धूमधाम से विदा करना हर पिता का सपना होता है। इस घड़ी के लिए ही वह खून-पसीने की कमाई का एक हिस्सा जरूर बचाता है। मगर ऐन वक्त पर सारी पूंजी जब आंखों के सामने खाक हो जाए तो फिर बेबस पिता पर क्या बीतती होगी, यह मधवानगर के अग्निपीड़ितों से बेहतर कौन जानता होगा।
विज्ञापन

एक-दो नहीं, यहां आधा दर्जन परिवार ऐसे हैं, जिनके बेटी की धूमधाम से विदाई के अरमान को आग की आपदा ने मिट्टी में मिला दिया है। ग्रामीणों और समाजसेवियों ने मदद कर कुछ बेटियों के हाथ तो पीले कर दिए, मगर अब भी कई परिवारों के सामने यह संकट बना हुआ है। आग में सबकुछ जलने के बाद खुले आसमान के नीचे जीवन गुजार रहे यह परिवार नहीं समझ पा रहे कि द्वार पर आने वाली बारात को कहां बिठाएंगे।
विज्ञापन

मधवानगर में 20 अप्रैल को चार घंटे तक चले आग के तांडव ने 45 से अधिक परिवारों को बेघर कर दिया था। आग में शिवशंकर गिरी के बेटी की शादी के लिए सजा मंडप भी जल गया। घर में विवाह के लिए रखे गए बिस्तर, कपड़ा सहित अन्य सामान भी नष्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंटू, अकालमती, भारत, गोवर्धन यादव, अली हई के आशियाने भी आग की भेंट चढ़ गए। इनके परिवारों में भी उसी सप्ताह बेटी की शादी होनी थी। खुले आसमान के नीचे आए परिवारों के दर्द का समझते हुए रिश्तेदारों ने खुद पहल कर बारात और शादी का खर्च बांट लिया।

बेहद सादगी से विवाह की रस्में निभाई गई, मगर बेबस पिता को यह मजबूरी आज भी साल रही है। साधनहीन परिवार की बेटियों की शादी के लिए सरकार की योजनाएं इनके लिए छलावा बन कर रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed