{"_id":"6817a9366365f121010f00be","slug":"people-got-relief-from-drizzle-after-dust-storm-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-136974-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: धूल भरी आंधी के बाद हुई बूंदाबांदी से लोगों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: धूल भरी आंधी के बाद हुई बूंदाबांदी से लोगों को राहत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। इटवा कस्बा सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार दोपहर बाद आई धूल भरी आंधी के बाद हुई बूंदाबांदी के बाद हवाओं में आई ठंड से लोगों ने राहत की सांस ली है। रविवार सुबह से वातावरण में गर्मी के चलते लोग काफी बेचैनी महसूस कर रहे थे। तेज धूप व गर्म हवा के थपेड़े लोगों में परेशानी का सबब बने थे।
दोपहर बाद लगभग चार बजे पश्चिम से आई धूलभरी आंधी से दिन में ही अंधेरा हो गया। इसके चलते लोग घरों में कैद होने के लिए विवश हो गए। खेतों में जले डंठल की राख व सड़कों पर पड़ी धूल लोगों के घरों व दुकानों में पट गई। लोग आंधी के साथ आई धूल से परेशानी महसूस कर रहे थे कि अचानक आई तेज बूंदाबांदी ने मौसम को सुहावना कर दिया।
बारिश के चलते हवाओं में आई ठंडक लोगों में सुखद अहसास का कारण बन गई।