फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   People eager to hear Modi's speech

मोदी का भाषण सुनने को बेताब दिखे लोग

Mon, 25 Oct 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
People eager to hear Modi's speech
मोदी का भाषण सुनने को बेताब दिखे लोग
विज्ञापन

बिस्कोहर। मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डिजिटल माध्यमों ने गांवों और कस्बों तक पहुंचा दिया। लोगों ने टीवी, स्मार्टफोन और लैपटॉप आदि की सहायता से प्रधानमंत्री का भाषण सुना। प्रधानमंत्री को सुनने के लिए लोगों में काफी बेताबी दिखी।
सोमवार सुबह से ही नगर पंचायत बिस्कोहर के लोग टीवी, स्मार्टफोन और लैपटॉप के पास बैठ गए। जैसे ही प्रधानमंत्री का भाषण शुरू हुआ, लोगों के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी और लाइव उनके भाषण को सुनने-देखने लगे। कई लोग तो जिंदाबाद का नारा लगते ही यहां भी जिंदाबाद बोलने लगे।
विज्ञापन

कस्बा निवासी आनंद कुमार कसौधन, राजेश मौर्य, पवन गुप्ता, पप्पू गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, पंथबाबू जायसवाल, अंशु सिंह, दिनेश सिंह आदि ने कहा कि रविवार शाम को क्षेत्रीय विधायक व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी जिले पर चलने के लिए दल देकर गए थे, किसी कारण वश जिले पर नहीं पहुंच पाए तो घर पर ही उनके भाषण को सुन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे जिले में मेडिकल कॉलेज खुल गया और उसका लोकार्पण करने के लिए पहली बार कोई प्रधानमंत्री हमारे जिले में आए हैं। अब हम लोगों को इलाज के लिए गोरखपुर व लखनऊ मेडिकल कॉलेज जाने से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed