{"_id":"63f1076a407ca5634909f93c","slug":"people-demand-for-ring-road-siddharthnagar-news-c-7-1-58527-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: शहर ने लिया बड़ा आकार, अब रिंग रोड की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: शहर ने लिया बड़ा आकार, अब रिंग रोड की दरकार
Sat, 18 Feb 2023 10:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 18 Feb 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
- सांसद जगदंबिका पाल ने 15 दिन पूर्व लोकसभा में उठाया था मुद्दा
- विनियमित क्षेत्र के महायोजना में शहर के चारों तरफ प्रस्तावित था रिंग रोड
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। तेजी से बढ़ रही घनी आबादी और सड़क पर वाहनों की भीड़ से बचने के लिए 45 वर्ष विनियमित क्षेत्र के महायोजना में शामिल शहर के चारों तरफ रिंग रोड की जरूरत अब बढ़ गई है। सांसद जगदंबिका पाल ने 15 दिन पूर्व लोकसभा में रिंग रोड बनाने का मुद्दा उठाया तो स्थानीय नागरिक भी मुखर हो गए है। लोगों का कहना है कि रिंग रोड बनने से शहर के विकास तस्वीर संवर जाएगी और यातायात सुविधा दुरूस्त होने के साथ जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।
तत्कालीन बस्ती जनपद के नौगढ़ तहसील मुख्यालय के 40 राजस्व ग्राम को शामिल करते हुए वर्ष 1978 में घोषित हुए विनियमित क्षेत्र के ढांचागत विकास के लिए चारों तरफ रिंग रोड प्रस्तावित हुआ था। इसके बाद नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की तरफ से नौगढ़ (सिद्धार्थनगर) महायोजना 2021 के नक्शे में भी शहर के अंदर आने वाले मार्गों को बाहर से ही जोड़ने के लिए रिंग रोड दर्शाया गया है। साथ इस रिंग रोड के किनारे हरित पट्टी विकसित करने की योजना शामिल रही।
जिला मुख्यालय सृजन के बाद बीते वर्षों में तेजी से बढ़ी आबादी और वाहनों की भीड़ से शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। आसपास हुए तेजी से निर्माण से वर्तमान में शहर की आबादी डेढ़ लाख से अधिक पहुंच चुकी है। सड़क पर गुजरने वाले वाहनों की तादाद पांच हजार से अधिक है।
विज्ञापन
शहर को जिला मुख्यालय बनने के बाद कलेक्ट्रेट सहित अन्य कार्यालय बने थे, उसके बाद माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज व केंद्रीय विद्यालय बनने बने तो दायरा और बढ़ गया। सनई क्षेत्र के गांव नगर पालिका परिषद का हिस्सा हो गया। भीमापार, पुरानी नौगढ़ क्षेत्र में भी विस्तार हुआ है। नवीन कृषि उपज मंडी शहरी क्षेत्र में आ गई है।
यदि रिंग रोड पर काम हुआ तो नेशनल हाईवे उसका रोड के हुसैनगंज से नया मंडी मार्ग बन जाएगा। उसके बाद मुख्य शहर में भारी वाहनों को आने जाने से जाम, शोर और प्रदूषण की समस्या दूर हो जाएगी।
बाहरी वाहनों के शहर में प्रवेश से आए दिन जाम की समस्या से लोगों को जुझना पड़ रहा है। रिंग रोड के निर्माण से शहर की यातायात व्यवस्था दुरूस्त हो जाएगी।
- डॉ. बलराम प्रजापति, सेवानिवृत्त कर्मी
रिंग रोड के निर्माण से शहर में वाहनों की भीड़ कम होगी, शहर में व्यापारिक आवागमन बढ़ने से विकास के साथ ही शहर की खूबसूरती भी बढ़ेगी।
- अरविंद त्रिपाठी, दुकानदार
-- -- -- -- --
महायोजना में शामिल रिंग रोड का निर्माण पहले हो जाना चाहिए था, अब सांसद ने लोकसभा में मुद्दा उठाया है तो इस कार्य को अमल में लाया जाना चाहिए।
- मनीष यादव, स्थानीय नागरिक
बाहरी हिस्से में रिंग रोड के निर्माण से शहर में नए व्यावसायिक क्षेत्र विकसित होंगे, जिससे आवागमन दुरूस्त होगा और शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर जाएगी।
- सपना गुप्ता, छात्रा
केंद्रीय परिवहन मंत्री से भी मिले सांसद
सांसद जगदंबिका पाल ने शहर के चारों तरफ रिंग रोड निर्माण का मुद्दा लोकसभा में उठाने के साथ ही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर इसे बनाने की मांग की है। सांसद ने कहा कि अगर चारों तरफ से शहर के अंदर आने वाले मार्गों को बाहरी क्षेत्र में जोड़ दिया जाए तो यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से दिए पत्र में शहर के अंदर आने वाले गोरखपुर मार्ग, सोहांस मार्ग, बर्डपुर मार्ग, कोड़रा मार्ग, शोहरगढ़ व बांसी मार्ग को रिंग रोड के माध्यम से जोड़ने का प्रस्ताव है।