फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Pen down strike announced, memorandum submitted to BDO

Siddharthnagar News: कलमबंद हड़ताल का एलान, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Sat, 18 Apr 2026 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 18 Apr 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Pen down strike announced, memorandum submitted to BDO
भनवापुर ब्लाॅक कार्यालय पर एकजुट हुए रोजगार सेवक
विज्ञापन

शाहपुर। भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को कलमबंद हड़ताल का एलान कर दिया। ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार चौधरी के नेतृत्व में रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारियों ने बीडीओ भनवापुर विनोद मणि त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर विकास खंड भनवापुर के समस्त ग्राम रोजगार सेवक दिनांक 16 से 25 अप्रैल तक कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान वे किसी भी प्रकार का सरकारी कार्य नहीं करेंगे। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर यह कदम उठाया गया है। यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगे आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार चौधरी के साथ उपाध्यक्ष अजय यादव, कैलाश दुबे, अखिलेश श्रीवास्तव, सलमान, विकास, जहागीर, विक्रम प्रसाद सहित अन्य रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed