फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Patients with fever and cold arrived; advice on prevention given along with medication.

Siddharthnagar News: बुखार, जुकाम के रोगी पहुंचे, दवा के साथ बचाव की सलाह

Mon, 29 Jun 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 29 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Patients with fever and cold arrived; advice on prevention given along with medication.
सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजन किया गया। मेले में बुखार और उल्टी दस्त व त्वचा की समस्या से जुड़े मरीज अधिक पहुंचे थे। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण करके उन्हें दवाएं दी। धूप में बिना जरूरत के बाहर नहीं निकलने की सलाह दी। वहीं, गंभीर रोगियों को जैसे हाई बीपी, शुगर और अन्य समस्या से पीड़ित मरीजों को हायर सेंटर जाने की सलाह दी।
विज्ञापन

61 मरीजों की जांची गई सेहत, दी गई दवा
ढेबरुआ। बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत आने-वाले अकराहरा, भुतहवा और मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेलों में रविवार को बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। इन स्वास्थ्य मेलों में कुल 61 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया, जहां चिकित्सकों ने उनकी जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। आरोग्य मेलों में वायरल बुखार, त्वचा रोग, कमर दर्द, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और चक्कर आने जैसी समस्याओं से जूझ रहे मरीज अधिक संख्या थी। ढेबरुआ थाना के बगल में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकरहरा में सबसे अधिक 22 मरीजों ने अपना इलाज करवाया। वहीं, भुतहवा स्वास्थ्य केंद्र पर 20 और मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्र पर 19 मरीज पहुंचे और चिकित्सकों से परामर्श लिया। बढ़नी पीएचसी के अधीक्षक डॉ. अविनाश चौधरी ने बताया कि सभी मरीजों की जांच कर उन्हें उचित उपचार दिया गया है।
विज्ञापन

204 मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण करके दी गई दवा
भनवापुर। स्थानीय ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा, सोहना, कोहडौरा व बिस्कोहर में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में खांसी व गले में खराश, एसिडिटी, फंगल इंफेक्शन, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग आदि के कुल 204 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 41, पीएचसी बिजौरा में डॉ. ईशदेव आर्य ने 25, पीएचसी सोहना में डॉ. एससी शर्मा ने 42, पीएचसी कोहडौरा में डॉ. राहुल कुमार ने 43 व पीएचसी बिस्कोहर में डॉ. बीके सिंह ने कुल 53 मरीजों का इलाज कर उन्हें निशुल्क दवाई दी। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने पीएचसी सोहना पहुंचकर आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर पीएन तिवारी, त्रिशूलधर चतुर्वेदी, धीरज राय, अंबुज श्रीवास्तव, अखिलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मरीजों को दी गई दवा
पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी लालपुर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। डॉ. पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं दीं। इस दौरान 31 मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जिसमें खांसी बुखार, शुगर, बीपी, सांस, बुखार जैसे अनेक समस्या की शिकायत थी। इनको जांच कर दवा देकर उचित सावधानी बरतने की सलाह दी।

---
मेले में 53 मरीजों का उपचार, त्वचा रोग के सबसे अधिक मरीज पहुंचे
बिस्कोहर। कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में दोपहर तीन बजे तक कुल 53 मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया गया। इनमें 28 पुरुष और 25 महिला मरीज शामिल रहे। फार्मासिस्ट राकेश चौधरी ने बताया कि मेले में सबसे अधिक 18 मरीज त्वचा रोग से पीड़ित मिले जबकि नौ मरीज पेट और पाचन संबंधी रोग, छह मधुमेह और एक मरीज सांस संबंधी रोग से ग्रसित था। इसके अलावा 19 मरीज पेट दर्द, बदन दर्द, बुखार व दस्त की शिकायत लेकर पहुंचे। सभी मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई गई। बताया कि किसी भी मरीज को सीएचसी के लिए रेफर नहीं किया गया है। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव एवं स्वच्छता अपनाने की सलाह भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed