{"_id":"65cbb17f946a15d0e40e187d","slug":"patients-will-get-cold-water-in-summer-water-coolers-will-be-installed-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-112849-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गर्मी में मरीजों को मिलेगा ठंडा पानी, लगेंगे वॉटर कूलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गर्मी में मरीजों को मिलेगा ठंडा पानी, लगेंगे वॉटर कूलर
Tue, 13 Feb 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में गर्मी में मरीजों को शुद्ध और ठंडा पानी मिलेगा। मरीजों की सहूलियत के लिए कई वॉटर कूलर लगाए जाएंगे। इससे मरीजों को बाहर से बोतल का पानी नहीं खरीदना पड़ेगा। वॉटर कूलर लगने से मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन इलाज के लिए आने वाले एक हजार से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में शुद्ध पेयजल के लिए मरीजों को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। शुद्ध पानी पीने के लिए उन्हें बाहर से 20-25 रुपये में पानी की बोतल खरीदकर लाना पड़ता था। तब जाकर उनकी प्यास बुझती थी। मेडिकल कॉलेज के वार्ड में जो टोटी लगे हैं, उसका पानी कम लोग ही सेवन करते हैं। गर्मी में मरीजों को पानी की किल्लत न हो और शुद्ध पानी मिल सके। इसके लिए महिला अस्पताल में वॉटर कूलर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही जनरल वार्ड के पास और इमरजेंसी के आसपास वॉटर कूलर लगेेंगे। इन स्थानों पर वॉटर कूलर के लगने से सबको लाभ मिलेगा।
महिला अस्पताल में मरीजों के साथ ही लगभग 300 लोग नियमित आते-जाते हैं। जिन्हें पानी की जरूरत होती है। इसी प्रकार जनरल वार्ड के पास लगने से पीआईसीयू और अन्य वार्डो में आने मरीजों को पानी मिल जाएगा। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. एके झा ने बताया कि गर्मी में मरीजों को शुद्ध पानी मिले। इसके लिए वॉटर कूलर लगाएं जाएंगे।