फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Patients suffering from seasonal diseases

Siddharthnagar News: मौसमी बीमारी के चपेट में आ रहे मरीज

Mon, 05 Feb 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 05 Feb 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from seasonal diseases
सिद्धार्थनगर। मौसम के उतार-चढ़ाव के चलते मौसमी बीमारियों की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पिछले एक सप्ताह से मौसम जनित बीमारियों से ग्रसित रोगियों की संख्या में दोगुना का इजाफा हुआ है। लोग सबसे अधिक सर्दी, खांसी, बुखार, पेट रोग आदि बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के इटवा, डुमरियागंज और कटहना आदि सीएचसी और पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें 229 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करके दवाएं दी गई।
विज्ञापन


डुमरियागंज : डुमरियागंज नगर स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न रोगों के 10 मरीजों की जांच कर उन्हें दवा दी गई। इस दौरान डॉ. वीके सिंह, डॉ. राम किशोर प्रजापति, फार्मासिस्ट पवन श्रीवास्तव, सुभाष श्रीवास्तव, रवि प्रकाश, विमल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटवा : सीएचसी इटवा व पीएचसी भदोखर, झकहियाए जिगिना ठाकुर व कठेला में रविवार को आयोजित आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 203 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें दवाएं दी गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी ने बताया कि सीएचसी इटवा में 140 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं, पीएचसी भदोखर में 15 मरीजों को, जिगिना ठाकुर में 18 मरीजों को, झकहिया में 12 व कठेला में 18 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

धेंसा : नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटहना में चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 16 मरीज पहुंचे। सभी मरीजों को दवा व परामर्श दिया गया। इस अवसर पर फार्मासिस्ट राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed