फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Patients are not getting milk for one and a half months

मरीजों को डेढ़ माह से नहीं मिल रहा दूध

Thu, 24 Jun 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Patients are not getting milk for one and a half months
मरीजों को डेढ़ माह से नहीं मिल रहा दूध
विज्ञापन

दूध के भुगतान के लिए शासन के निर्देश का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला चिकित्सालय में डेढ़ माह से अधिक समय से मरीजों को दूध नहीं मिल रहा है। दूध की आपूर्ति देने वाले ठेकेदार को भुगतान नहीं हुआ और उसने दूध के पैकेट देना बंद कर दिया है। इस कारण दो हजार से अधिक मरीजों को दूध नहीं मिल पाया है। जिला चिकित्सालय में अप्रैल 2021 तक सभी मरीजों को दूध मिलता था। उसके बाद भुगतान बंद हुआ और दूध की आपूर्ति भी बंद हो गई। जिम्मेदार अधिकारियों ने डेढ़ माह में दूध की आपूर्ति शुरू कराने के लिए ठोस पहल नहीं की। सभी मरीजों को प्रतिदिन आधा लीटर दूध देने का नियम है। फिलहाल जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रसव के लिए भर्ती महिला मरीजों को ही दूध, नाश्ता और भोजन दिया जा रहा है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 35 से 40 मरीज भर्ती किए जाते हैं। मई में 1602 मरीज भर्ती हुए थे, इनमें 38 महिलाएं प्रसव के लिए भर्ती हुईं थीं। उसका बाजार क्षेत्र के रामचरण यादव ने बताया कि घर के एक बुजुर्ग बीमार हैं। उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को दूध नहीं मिलने के कारण चाय से ब्रेड खिलाया गया। हालांकि उन्हें पता नहीं था कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूध मिलने का नियम है। इसी प्रकार अन्य परिजन भी दूध के लिए परेशान थे।
इस कारण रुका भुगतान
जिला चिकित्सालय को स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इस कारण स्वास्थ्य महानिदेशालय से कई मदों का भुगतान बंद हो गया है। प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. नीना वर्मा को निर्देश दिया है कि रोगी कल्याण समिति से दूध का भुगतान किया जाए। रोगी कल्याण समिति से खानपान के मद में सीएमएस ने भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन

शासन से मांगा है निर्देश
प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने शासन को पत्र लिखकर रोगी कल्याण समिति के संचालन के संबंध में शासन को पत्र लिखा है। उन्होंने पूछा है कि स्वास्थ्य विभाग के रोगी कल्याण समिति का संचालन कौन करेगा? शासन से निर्देश प्राप्त होने के बाद रोगी कल्याण समिति के मद से भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय एक सिस्टम से दूसरे सिस्टम में गया है। जिन मदों के भुगतान में बाधा आ रही है, उनका समाधान किया जा रहा है। जल्द ही दूध का भुगतान कराया जाएगा ताकि मरीजों को दूध मिलने लगे। रोगी कल्याण समिति के संचालन के लिए शासन से निर्देश मांगा हूं।
- डॉ. सलिल श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed