{"_id":"64b186fac159c345ad067a91","slug":"patients-and-their-relatives-yearning-for-water-for-36-hours-in-womens-hospital-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-1379-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महिला अस्पताल में 36 घंटे से पानी के लिए तरस रहे मरीज और उनके परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महिला अस्पताल में 36 घंटे से पानी के लिए तरस रहे मरीज और उनके परिजन
Fri, 14 Jul 2023 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। महिला अस्पताल में 36 घंटे से जलापूर्ति ठप है। इससे मरीज के साथ ही उनके परिवार के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। प्यास बुझाने के लिए उन्हें बोतल का पानी खरीदना पड़ रहा है। जलापूर्ति के लिए लगा मोटर खराब होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। लेकिन शुक्रवार देर शाम तक मोटर को सही नहीं किया गया था।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से सटे महिला अस्पताल में प्रसूता वार्ड शिफ्ट हो गया है। यहीं पर ऑपरेशन और वार्ड में रखने की व्यवस्था है। 100 बेड के वार्ड में प्रसूता और उनके तीमारदार सहित 250 से अधिक लोग नियमित अस्पताल में रहते हैं। इस भीषण गर्मी में बृहस्पतिवार दोपहर में जलापूर्ति के लिए लगा मोटर जल गया। जिससे पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ गई है। प्यास बुझाने के लिए लोग बोतल का पानी तो खरीद ले रहे हैं। लेकिन स्नान करने और कपड़े धुलने के लिए उन्हें अस्पताल परिसर में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप पर जाना पड़ रहा है। पुरुष तो चले जा रहे हैं, लेकिन महिलाएं वहां भी नहीं जा पा रही हैं। अस्पताल के सामने लगा हैंडपंप खराब होने के चलते 300 मीटर घूमकर लोग इमरजेंसी वार्ड तक जाने के लिए विवश हो गए हैं। वार्ड में महिला को लेकर भर्ती कपूर ने कहा कि तीन दिन से अस्पताल में हैं। बृहस्पतिवार दोपहर में पानी की आपूर्ति ठप हुई, तबसे शुरू नहीं हुई। हाथ धुलना हो तो इमरजेंसी वार्ड तक जाना पड़ रहा है। वहीं पीने के लिए बोतल का पानी खरीदकर ला रहे हैं। शारदा ने कहा कि पानी की बहुत किल्लत है। नहाने और कपड़े धुलने की दिक्कत हो गई है। इस भीषण गर्मी में जलापूर्ति ठप हो गई और कोई ध्यान देने वाला नहीं है। पानी तो खरीदकर पी ले रहे हैं अब नहाएं कहां, बड़ी मुसीबत बन गई है। इसी प्रकार अन्य लोगों को पानी को लेकर दर्द है। लेकिन कोई सुनने वाला है।