फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   patient increased of dehydration

Siddharthnagar News: डिहाइड्रेशन, फंगल इंफेक्शन और आईफ्लू के बढ़े मरीज

Mon, 24 Jun 2024 03:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 24 Jun 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
patient increased of dehydration
फोटो- है
विज्ञापन

जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ जन आरोग्य मेला

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें डिहाइड्रेशन, फंगल इंफेक्शन के साथ ही आईफ्लू के अधिक मरीज पहुंचे थे। स्वास्थ्य परीक्षण करके मरीजों को दवा दी गई। चिकित्सकों के मुताबिक मौसम में उतार चढ़ाव के कारण इस प्रकार की समस्या हो रही है। मौसम में बदलाव होने के बाद बीमारी दूर होने की बात कही।

बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत बिस्कोहर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे आरोग्य मेले में रविवार को दोपहर डेढ़ बजे तक सबसे अधिक जोड़ों के दर्द व सर्दी, खांसी बुखार के कुल 111 मरीज पहुंचे। सुबह दस बजे अस्पताल खुलते ही बिस्कोहर निवासी ब्रह्मानंद कमर दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे, जिन्हें डॉ. एससी शर्मा ने जांच कर दवा दी। देवीपुर गांव से पहुंची मायावती व इंद्रावती ने बताया कि मुझे करीब चार दिनों से हल्का बुखार व सर में दर्द रहता है। बाजार से दवा लेकर आई थी, लेकिन आराम नहीं मिला, इसलिए अस्पताल पर दवा लेने आई हूं। फूलपुर गांव से नूरमा खातून व शाहिदा बेगम हाथ व पैर के जोड़ो में दर्द की शिकायत थी। दोपहर साढ़े बारह बजे मेले में पहुंचे बिस्कोहर निवासी अरुण, राजेन्द्र गुप्ता, घनश्याम, परसोहन निवासी मुकेश कुमार, गोवर्धन व पूजाराम को पेट दर्द, दस्त व हल्की खांसी की शिकायत थी।
विज्ञापन

डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, नगर स्थित न्यूू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में उल्टी दस्त, शुगर सहित विभिन्न रोगों के 17 मरीज आए। जिन्हें जांच कर दवा दी गई। डॉ. विकास सिंह, राम किशोर प्रजापति, फार्मासिस्ट पवन श्रीवास्तव, वार्ड ब्वाय रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भनवापुर प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेला में कुल 84 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी दवाएं दी गईं। पीएचसी तरहर में मौजूद डॉ. बीके सिंह ने स्वास्थ्य मेला में आए 22 मरीजों का इलाज कर जरूरी दवाएं वितरित किया। पीएचसी बिजौरा में डॉ. हनुमंत लाल मिश्र की उपस्थित में कुल 28 मरीज आए। जिसमें छह मरीज आई फ्लू से पीड़ित थे। पीएचसी सोहना में डॉ. सबीहा मलिक ने क्षेत्र के 34 मरीजों की जांच कर जरूरी दवाएं दीं। इस दौरान प्रभुनाथ तिवारी, अंबुज श्रीवास्तव, मनोज मिश्र, अखिलेश तिवारी, अमित तिवारी, अश्वनी अग्रहरि, प्रिंस पांडेय, रवींद्र कुमार, विनय किशोर, प्रियंका, अजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed