{"_id":"66f1d25140b9648e330ca96a","slug":"pathology-staff-accused-of-indecency-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-124559-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पैथालॉजी के स्टाफ ने लगाया अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पैथालॉजी के स्टाफ ने लगाया अभद्रता का आरोप
Tue, 24 Sep 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के पैथालॉजी स्टाफ ने एक अधिकारी पर अभद्र भाषा प्रयोग करने का आरोप लगाया है। पैथाेलॉजी स्टाफ ने प्राचार्य के लिखे पत्र में कहा है कि 23 सितंबर को सुबह 10:11 बजे एचएमआईएस एएसएमसी एसएन आनलाॅइन रिपोर्ट ग्रुप में धमकी भरे/अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया है। इनके द्वारा पूर्व में भी इस तरह की धमकी कई बार दी गई है कि आप समस्त स्टाफ को यहां से कार्यमुक्त करा दूंगा, प्रधानाचार्य का बहुत खास हूं। जो मैं कहूंगा वही प्रधानाचार्य करेंगे। इस संबंध में प्रभारी प्राचार्य डॉ. मो अफजल ने बताया कि इस तरह के पत्र की जानकारी मुझे नहीं है। जानकारी होने पर इसकी सूचना प्राचार्य को दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन