{"_id":"6a2852e31f82fe75c3014a33","slug":"pathology-centre-sealed-after-patients-death-over-allegations-of-wrong-report-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159509-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मरीज की मौत के बाद गलत रिपोर्ट के आरोप पर पैथालॉजी सेंटर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मरीज की मौत के बाद गलत रिपोर्ट के आरोप पर पैथालॉजी सेंटर सील
Tue, 09 Jun 2026 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
लोटन कस्बे में निजी पैथोलॉजी सेंटर। संवाद
लोटन। लोटन कोतवाली क्षेत्र के रमवापुर गांव निवासी कृपाराम लोधी की जांच कर गलत रिपोर्ट देने और इलाज से मौत के मामले में कस्बे में संचालित एक निजी पैथोलॉजी सेंटर को सील कर दिया गया। पीड़ित की आईजीआरएस शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की। जांच रिपोर्ट में कथित विसंगति मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार, एक माह पहले कृपाराम की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसको लेकर भतीजा राजेश लोधी सीएचसी लोटन ले गया, जहां डाक्टरों ने जांच कराने के निर्देश दिए। भतीजे ने कस्बे स्थित मॉडर्न पैथोलॉजी सेंटर पर जांच कराई। रिपोर्ट के आधार पर दवा शुरू हुई फिर भी तबीयत ठीक नहीं हुई। सीएचसी के डाॅक्टरों ने मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर के लिए रेफर कर दिया। वहां के डाॅक्टरों ने अपने स्तर से दोबारा जांच करवाई तो जांच में विसंगति मिली। इसी दौरान मेडिकल काॅलेज में कृपाराम की मौत हो गई। मौत के बाद डाॅक्टरों ने बताया कि पूर्व जांच रिपोर्ट के आधार पर दवा चलाई गई, जिससे नुकसान हुआ। इसको लेकर मृतक के भतीजा ने आईजीआरएस के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में शिकायत कराई। शिकायत के बाद एडी बस्ती व सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार चौधरी, बीसीपीएम रमाकांत चतुर्वेदी व अन्य कर्मचारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर सेंटर संचालक को निर्देश दिए कि जांच पूरी होने तक सेंटर नहीं खोला जाएगा। बताया गया कि एक मरीज की जांच रिपोर्ट में जिला अस्पताल की रिपोर्ट से अंतर मिलने पर परिजनों ने करीब एक माह पहले आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर एडी हेल्थ बस्ती व सीएमओ सिद्धार्थनगर के निर्देश पर जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पैथोलॉजी सेंटर को सील कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इस संबंध में अधीक्षक डॉ. अमित चौधरी का कहना है कि अधिकारियों के निर्देश पर पैथालॉजी को सील किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।