{"_id":"686c04f94d0f5988dd0c0055","slug":"parents-will-oppose-schools-merger-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-140729-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विद्यालयों के विलय की व्यवस्था का विरोध करेंगे अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विद्यालयों के विलय की व्यवस्था का विरोध करेंगे अभिभावक
Mon, 07 Jul 2025 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 07 Jul 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। परिषदीय विद्यालयों के विलय के विरोध में अब अभिभावक भी आवाज बुलंद कर रहे हैं। क्षेत्र में पेयरिंग किए गए विद्यालयों की स्थिति के साथ इसका विरोध करने पर चर्चा भी कर रहे हैं।
विद्यालयों के विलय पर ग्राम प्रधान व अभिभावकों ने आपत्ति जताई। कहा कि अधिकांश अभिभावक मजदूर वर्ग से संबंधित है। अपनी रोजी रोटी के लिए दिन भर घर से बाहर काम करते हैं। गांव में विद्यालय रहने से वह बच्चे की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर निश्चिंत रहते थे, लेकिन विद्यालय दूसरे गांव में पेयरिंग होने से छोटे-छोटे बच्चे स्कूल कैसे जाएंगे। वह अपने बच्चों का जान जोखिम में कैसे डाल सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस की प्रभात फेरी, स्वच्छता अभियान, महिला सशक्तिकरण, संचारी रोगों के रोकथाम सहित बहुत सी जानकारियां विद्यालय के माध्यम से मिलती थी। स्कूल बंद करने की नीति के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन जल्द जारी होगा। अभिभावक नौनिहालों की शिक्षा के प्रति चिंतित हैं और स्कूल बंद न करने की मांग कर रहे हैं।