फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Parashurama is an example of sacrifice, devotion and penance.

Siddharthnagar News: त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और तपस्या के उदाहरण हैं परशुराम

Mon, 20 Apr 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 20 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Parashurama is an example of sacrifice, devotion and penance.
नगर पंचायत इटवा के सभागार में आयोजित परशुराम जयंती के अवसर पर परशुराम के चित्र के सामने दीप प्र
भगवान परशुराम की जयंती पर आयोजित हुए कार्यक्रम, निकली शोभायात्रा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले के विभिन्न स्थानों पर भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इटवा में दो स्थानों पर उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित हुए तो बांसी में शोभायात्रा निकालकर भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इटवा प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत इटवा के सभागार व इटवा कस्बे के एक मैरिज हॉल में रविवार को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान परशुराम को जीवन, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और तपस्या का उदाहरण बताया।
नेता विरोधी दल माता प्रसाद पांडेय ने एक मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम जीवन भर अन्याय के खिलाफ लड़ते रहे। उनका जीवन त्याग और तपस्या का रहा। नगर पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डाॅ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि भगवान परशुराम केवल एक महान योद्धा ही नहीं बल्कि धर्म, सत्य और न्याय के प्रतीक हैं। उन्होंने अपने जीवन में अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष करते हुए समाज को संतुलन और न्याय का मार्ग दिखाया। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र, पुष्पमालाएं एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेंद्र दुबे, भाजपा जिला मंत्री कृष्णा मिश्रा, बीएन तिवारी, दीपनारायण त्रिपाठी, कन्हैया पांडेय आदि उपस्थित रहे।
------------
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ पूजन, निकली शोभायात्रा
बांसी। भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम की जयंती रविवार को कस्बे के रोडवेज चौराहा के निकट स्थित एक मैरिज हाॅल में बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 21 ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर पूजन किया गया। साथ ही शोभायात्रा भी निकाली गई। रोडवेज चौराहा से शुरू होकर यात्रा माधव चौक, आजाद चौक, मंगल बाजार होते हुए टेकधर बाबा मंदिर के रास्ते वापस रोडवेज पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान उत्साह से लबरेज होकर नौजवानों गगनभेदी नारा लगा रहे थे। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक जय प्रताप सिंह व पूर्व सांसद भीष्म शंकर त्रिपाठी सहित तमाम लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया। मंच पर आसीन विप्र समाज को अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया। संचालन भोला नाथ पाठक ने किया। इस अवसर पर पं. श्याम नरायन चौबे, जिला पंचायत सदस्य अनीता द्विवेदी, विनोद शुक्ला, शिवांगी दूबे, राम किंकर त्रिपाठी, शिव कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
निकाली गई शोभायात्रा
सिद्धार्थनगर। भगवान परशुराम की जयंती पर उसका क्षेत्र के भिटिया से मदनपुर व उसका तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए लोगों ने भ्रमण किया। इसमें अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. श्याम नारायण चौबे, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, ग्राम प्रधान सतीश चंद्र चौधरी, वंदना चौबे, चंद्रकांत चतुर्वेदी, राम वचन सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed