फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Panic due to leakage in the dam, was able to control by struggle

बांध में रिसाव से दहशत, मशक्कत कर पाया काबू

Mon, 30 Aug 2021 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Panic due to leakage in the dam, was able to control by struggle
आवश्यक सामाग्री लेकर जाते बांसी के भगौतापुर गांव के ग्रामीण। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बांध में रिसाव से दहशत, मशक्कत कर पाया काबू
विज्ञापन

बांसी। बूढ़ी राप्ती नदी के दक्षिणी छोर पर स्थित सूपा एडवांस बांध पर प्राथमिक विद्यालय सूपा के पास तेज रिसाव होने से सोमवार को पूरे दिन अफरातफरी का माहौल रहा। रिसाव को रोकने के जद्दोजहद में सिंचाई विभाग के अभियंता और ठेकेदार लगे रहे। पूरे दिन मशक्कत के बाद देर शाम तक रिसाव रोकने में सफलता मिल पाई।
सूपा एडवांस बांध में रिसाव की जानकारी होने पर आसपास के गांवों की भीड़ बांध पर उमड़ पड़ी। जिन्हें काबू में करने के लिए बांध पर पुलिस लगानी पड़ी। इस बांध पर रविवार की दोपहर से रिसाव शुरू हुआ था, जिसे रोकने का काम विभाग ने शुरू किया, लेकिन एक के बाद दूसरा रिसाव शुरू होने लगा। सोमवार को यहा रिसाव तेज हो गया, जिसे रोकने के लिए सिंचाई विभाग का पूरा अमला रहा। सूचना मिलने पर पूर्व विधायक व सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव और स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह के पुत्र अभय प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर बांध का जायजा लिया। रिसाव स्थल से सटा हुआ प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय, स्वास्थ्य विभाग का जच्चा-बच्चा केंद्र, ग्रामीण हाट बाजार, एनएच 233 और सामने सूपा राजा गांव है।
विज्ञापन

इसी तरह असोगवा नगवा बांध पर सतवाढ़ी गांव के पास तीन जगह पर, सोनखर हाटा बांध पर तीन जगह रिसाव हो रहा है, जिसे रोकने का प्रयास जारी है। डुमरियागंज बांसी बांध पर सिंचाई विभाग कार्यालय से मात्र सौ मीटर पीछे गांगुली मोहल्ले के पास रिसाव होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे नपा अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी ने जिम्मेदार अभियंता को जानकारी दी। बूढ़ी राप्ती नदी पर ही ककरही गोनहा बांध पर शेरपुरवा और सूपा घाट गांव के पास रिसाव होता रहा। शेरपुरवा गांव निवासी सुनील और अशोक ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां कई स्थान पर रिसाव हो रहा है, जिसे रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने कोई व्यवस्था नहीं की है। सभी मिलकर मिट्टी डालकर रिसाव रोकने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूपा घाट रिसाव स्थल पर मौजूद महंत लोधी ने बताया कि यहां पर्याप्त सामान नहीं है और चार पांच स्थान पर हो रहे रिसाव को रोकने के लिए दो मजदूर लगाया गया है। क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने लापरवाही में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। बरसात शुरू होने के बाद हुए रेन कट और रैट होल को बंद करने की मांग करने पर भी सिर्फ औपचारिकता की गई। ऐसे में बांधों की स्थित भगवान भरोसे है।

बांसी के कई मोहल्ले जलभराव से त्रस्त
बांसी। राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से नगर क्षेत्र के एक दर्जन मोहल्लों की सूरत बिगड़ गई है। दस दिनों से समस्या ऐसे ही बनी हुई है। मोहल्लों में लगातार जलभराव हो रहा है। यही नहीं, इंदिरा नगर वार्ड के गरगजवा टोला तथा प्रतापनगर वार्ड में लोगों को घर से निकलने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। पटेलनगर वार्ड के ईदगाह रोड, गांगुली रोड पर दो फिट से ऊपर जलभराव है। यहां के लोग भी नाव की मांग कर रहे हैं। नपा अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी ने नाव से जाकर प्रतापनगर वार्ड के लोगों की समस्या को सुना। बाढ़ से घिरे लोगों में काफी नाराजी है। जलभराव की समस्या से श्याम नगर, राजेंद्र नगर, अकबरनगर, गौतमबुद्धनगर, पंतनगर के लोग भी जूझ रहे हैं। अकबरनगर, श्याम नगर और पंतनगर वार्ड में नपा पंपिंगसेट लगवाकर पानी निकलवा रहा है। लगातार हो रहे जलभराव से नगरवासी काफी चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed