{"_id":"618e9ce2a3dd0b6ac850d1e6","slug":"palledar-dies-due-to-snake-bite-siddharthnagar-news-gkp4161126199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप के डसने से पल्लेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप के डसने से पल्लेदार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांप के डसने से पल्लेदार की मौत
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर में अनाज के गोदाम से धान का बोरा उठाने के दौरान सांप के डसने से पल्लेदार की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल पर पहुंचे परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।
बलरामपुर जनपद के गौरा थाना क्षेत्र के नौबस्ताकलां निवासी रामकुमार (42) बिस्कोहर निवासी त्रिभुवन प्रसाद कसौधन के गल्ले की दुकान पर पल्लेदारी करते थे। बृहस्पतिवार शाम को वह गोदाम से गल्ला उठाकर गाड़ी पर लोड कर रहे थे। उसी दौरान बोरे के बीच में बैठे सांप ने डस लिया। उनकी हालत बिगड़ गई।
यह देख दुकान मालिक और मौके पर मौजूद लोग रामकुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा लेकर पहुंचे, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। दुकान मालिक ने रामकुमार के परिवार के लोगों को सूचना दी। देर रात जिला अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाया।