{"_id":"664f8460f6085d0bd108118b","slug":"overloaded-autos-and-e-rickshaws-are-roaming-on-the-road-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-117954-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क पर फर्राटा भर रहे ओवरलोड ऑटो व ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क पर फर्राटा भर रहे ओवरलोड ऑटो व ई-रिक्शा
Thu, 23 May 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 23 May 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ओवर लोड सवारी से ऑटो पलटने की रहती है आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर से बाहर ऑटो व ई-रिक्शा चालक सवारी के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, वे अपने छोटे से वाहन में ओवरलोड सवारी भर रहे हैं, इससे ऑटो पलटने का खतरा बना रहता है। जिससे लोगों को जान भी जा सकती है।
आरटीओ व प्रशासन इन सभी से बेखौफ है और लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे निजी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी नहीं कर रहा है। अहम बात यह है कि जानकारी के बाद भी न तो एआरटीओ इस पर रोक लगा पा रहे हैं और न ही ट्रैफिक पुलिस ही इस पर कोई कारगर कदम उठा पा रही है। मनमानी का आलम यह है कि ये निर्धारित से अधिक किराया वसूल कर सवारियों का शोषण भी कर रहे हैं।
-- -- -- --
सीन एक
बांसी स्टैंड पर एक ऑटो चालक निर्धारित से अधिक सवारियां भर कर साड़ी तिराहे की ओर निकला, ओवर लोड होने से बाहर की तरफ सवारियों का पैर निकला हुआ था, इससे सामने से ऑटो से सवारी को घायल होने की भी संभावना थी, लेकिन ऑटो चालक इसके बावजूद एक और सवारी बैठाने के लिए जद्दो-जहद करता रहा।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
सीन दो
बर्डपुर रोड पर भी यही हाल दिखाई दिया। जहां निर्धारित से अधिक सवारियां भरकर ऑटो चालक फर्राटा भरकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। इन दिनों सड़कों पर बसों के कम होने से इनकी बल्ले- बल्ले है।
-- -- -- -- -