फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Over cash in banks, people returned in the afternoon

बैंकों में कैश खत्म, दोपहर में ही लौटे लोग

Thu, 17 Nov 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 17 Nov 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
Over cash in banks, people returned in the afternoon
bank shimla
सिद्धार्थनगर। नोटबंदी का संकट गुरुवार को और गहरा गया। छोटे नोटों की किल्लत और नई करेंसी न उपलब्ध हो पाने से दोपहर में ही सभी बैंकों के कैश खत्म हो गए। यहां तक कि एसबीआई शाखा में भी घंटों कतार लगाए ग्राहकों को निराश लौटना पड़ा। इसके बाद सिर्फ नोट जमा होते रहे। करेंसी के संकट को देखते हुए अधिकांश बैंकों ने बड़े नोट बदलने का काम भी रोक दिया है। बैंक गेट पर ही सूचना चस्पा कर दी गई है कि अगर खाता नहीं है तो कृपया बैंक में सिर्फ नकदी बदलने न आएं, पकड़े जाने पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

अधिकांश बैंकों में बुधवार की शाम तक ही नकदी खत्म हो गई थी। जमा हुए छोटे नोटों के माध्यम से ग्राहकों को वापसी दी गई। उम्मीद थी कि गुुरुवार की सुबह तक नकदी आ जाएगी। बैंक खुले तो एसबीआई के नौगढ़, डुमरियागंज व बांसी करेंसी चेस्ट में कुल 4 करोड़ रुपये नकदी था।
विज्ञापन

इस राशि से जैसे-तैसे बैंकों ने काम आरंभ किया, मगर ग्राहकों की भीड़ के आगे यह राशि दोपहर तक भी नहीं चल सकी। साढ़े 12 बजे तक ही ज्यादातर शाखाओं में कैश खत्म हो गए। इसके बाद सिर्फ नोट जमा करने की प्रक्रिया ही चलती रही। पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी, यूबीआई सहित अन्य बैंकों में भी नकदी बदलने का काम ठप था। सिर्फ उन्हें ही पैसे लौटाए जा रहे थे, जो चेक से लेन-देन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे नगर में एचडीएफसी का एटीएम ही चालू रहा, जहां से निर्धारिश राशि ही मिल रही थी। नकदी न होने से परेशान बैंक कर्मी यह कह कर ग्राहकों को लौटा रहे थे कि उंगलियों पर निशान लगाने वाली स्याही न होने से वह पैसे नहीं बदल पाएंगे। लीड बैंक अधिकारी कल्पनाथ के मुताबिक नकदी का संकट गंभीर है। गुरुवार को जिले के तीनों करेंसी चेस्ट में सिर्फ 4 करोड़ थे, जिससे लेन-देन किया गया। दोपहर में ही यह राशि खत्म होने के बाद उन रुपये लौटाया गया, जो जमा हुए थे। खराब नोट भी देने को कहे गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि देर शाम या शुक्रवार की सुबह तक करेंसी आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed