Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Over 50 People Fall Ill After Eating Phulki in Two Villages 15 Hospitalized with Vomiting and Diarrhea

सिद्धार्थनगर: फुल्की खाने के बाद दो गांवों में 180 से अधिक लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

Sun, 08 Nov 2026 12:51 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: अनुराग रंजन Updated Sun, 08 Nov 2026 12:51 PM IST
सार

दोनों गांवों में एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने के पीछे दूषित खाद्य सामग्री की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों को संदेह है कि फुल्की में इस्तेमाल की गई सामग्री या पानी दूषित होने के कारण लोगों की तबीयत बिगड़ी।

विज्ञापन
Over 50 People Fall Ill After Eating Phulki in Two Villages 15 Hospitalized with Vomiting and Diarrhea
फुल्की खााने से बीमार पड़े लोगों का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खेसरहा क्षेत्र के कलनाखोर और पेडारी गांव में गोलगप्पा खाने से 180 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से 25 को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जबकि 50 से अधिक मरीजों का विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन



Trending Videos

Over 50 People Fall Ill After Eating Phulki in Two Villages 15 Hospitalized with Vomiting and Diarrhea
फुल्की खाने के बाद 50 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कलनाखोर और पेडारी गांव के करीब 180 लोगों ने एक ही दुकानदार से गोलगप्पे खाए थे। इनमें दो साल बच्चे से लेकर 60 साल तक के बुजुर्ग भी थे। रात में अचानक लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। देखते-ही-देखते कई घरों के लोग इसकी चपेट में आ गए। लोगों ने स्थानीय निजी अस्पतालों और मेडिकल स्टोर से दवाएं लीं। कुछ समय के लिए स्थिति सामान्य हुई लेकिन शनिवार रात फिर उल्टी-दस्त की शिकायत बढ़ने लगी। इसके बाद पीड़ितों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार देर रात से रविवार दोपहर तक कुल 25 मरीज माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए। इनमें दो से 15 वर्ष तक के बच्चों को पीआईसीयू वार्ड में जबकि अन्य का इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर है।

 

विज्ञापन

दूषित खाद्य सामग्री या पानी से बीमारी फैलने की आशंका

Over 50 People Fall Ill After Eating Phulki in Two Villages 15 Hospitalized with Vomiting and Diarrhea
फुल्की खाने से बीमार लोग अस्पताल में भर्ती हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एसएन उपाध्याय ने इमरजेंसी में पहुंचकर मरीजों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल पहुंचने वाले सभी मरीजों को तत्काल बेड उपलब्ध कराकर बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए।

 

सीएमओ ने गांव पहुंचकर लिया जायजा

मामले की जानकारी मिलने पर सीएमओ डॉ. संजय कुमार दोहरे दोनों गांवों में पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ प्रभावित परिवारों की जानकारी ली। साथ ही जिन लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत थी, उन्हें तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीएमओ के अनुसार, दोनों गांवों में 180 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। हालांकि, सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।

 

 

मामला संज्ञान में आया है। सीएमओ ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया है। प्रभावित लोगों का उपचार चल रहा है। - शिवाशरणप्पा जीएन, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed