{"_id":"69e13a6b2c39df210a0c0bd6","slug":"outstanding-amount-of-rs-130-lakh-deposited-in-the-camp-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-156713-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शिविर में 1.30 लाख रुपये का बकाया जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शिविर में 1.30 लाख रुपये का बकाया जमा
Fri, 17 Apr 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
भारतभारी। डुमरियागंज क्षेत्र के तिलगड़िया बिजली उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार को आयोजित बिजली शिविर में उपभोक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में बिजली बिल से संबंधित समस्याओं का मौके पर समाधान करते हुए बकाया जमा कराया गया। शिविर के दौरान उपभोक्ताओं के बिल संशोधन की शिकायतों का निस्तारण किया गया और कई लोगों ने अपने बिजली बिल में सुधार कराते हुए भुगतान किया। कुल 21 उपभोक्ताओं ने मिलकर करीब 1 लाख 30 हजार रुपये का बकाया जमा किया। बिजली विभाग के जेई आरिफ खान ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का बकाया 10 हजार रुपये से अधिक था, उनमें से चार के कनेक्शन काटने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने की अपील की ताकि कार्रवाई से बचा जा सके। शिविर में विभागीय कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को बिल भुगतान और कनेक्शन संबंधी जानकारी भी दी। इस दौरान सुशांत, संजय कुमार, राज कुमार, कादिर, मैनुद्दीन, तव्वाब, अशोक पांडेय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन