फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Organized gang criminal sentenced to five years imprisonment

Siddharthnagar News: संगठित गिरोह के अपराधी को पांच साल का कारावास

Fri, 23 Feb 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 23 Feb 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Organized gang criminal sentenced to five years imprisonment
सिद्धार्थनगर। अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी द्वितीय कामेश शुक्ल ने गैंगेस्टर एक्ट के एक आरोपी को पांच साल के कारावास की सजा सुनाई है। सदर थाना क्षेत्र के बेलसड़ निवासी अभियुक्त राम नयन प्रजापति पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। जुर्माना जमा न करने पर उसे अतिरिक्त कारावास की सजा होगी।
विज्ञापन

मोहाना थाना में वर्ष 2011 में राम नयन प्रजापति के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्वयं ही केस दर्ज किया था। वर्ष 2011 में उसको उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं सामाजिक क्रियाकलाप नियंत्रण अधिनियम के तहत गिरोह बनाकर अपराध करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया। विवेचना के बाद न्यायालय में उसके खिलाफ गैंगचार्ट बनाकर पुलिस ने पेश किया। न्यायालय ने संज्ञान लेकर विचारण शुरू किया। विचारण के दौरान साक्ष्य की कार्रवाई पूर्ण होने के बाद न्यायालय ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस सुनकर पत्रावली का अवलोकन किया।
विज्ञापन

विचारण के दौरान उपलब्ध गवाहों की गवाही, जिरह, गैंगचार्ट, उसके खिलाफ पूर्व में दर्ज केसों व अन्य सुसंगत दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने उसे दोषी करार दिया। इसके बाद सजा के बिंदु पर सुनवाई करके न्यायालय ने रामनयन प्रजापति को सजा सुनाई। सरकार की तरफ से अभियोजन की पैरवी अपर जिला शासकीय अधिवक्ता नीरज श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed