फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Open school, happy children

खुले विद्यालय, खुशी से निहाल हुए बच्चे

Wed, 01 Sep 2021 10:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Open school, happy children
भनवापुर के प्राथमिक विद्यालय मंगराव में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बच्चों को पढ़ाते शिक् - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खुले विद्यालय, खुशी से निहाल हुए बच्चे
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण की वजह से बंद चल रहे प्राथमिक विद्यालय बुधवार को खुल गए। संक्रमण का ध्यान रखते हुए बच्चों के हाथों को सैनिटाइज करने के बाद विद्यालयों में प्रवेश दिया गया। साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए उन्हें बैठाया गया। उसके बाद शिक्षण कार्य शुरू हुआ। क्षमता से आधा बच्चों को बुलाया गया था। हालांकि बाढ़ की वजह से 273 प्राथमिक विद्यालय बंद रहे।
कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए विद्यालय बंद कर दिए गए थे। संक्रमण दर कम होने के बाद इंटर कॉलेज और जूनियर विद्यालय तो खुले, लेकिन प्राथमिक विद्यालय बंद ही थे। बाद में इन विद्यालयों को भी बुधवार से खोलने का आदेश जारी हुआ। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए बच्चों को बुलाया गया। साथ ही पंजीकृत संख्या के आधे बच्चों को बुलाने का निर्देश था। बुधवार सुबह विद्यालय खुले तो बच्चे विद्यालय के लिए निकल पड़े। नगर के तेतरी बाजार प्राथमिक विद्यालय में गेट पर ही बच्चों के हाथ को सैनिटाइज किए गए। उसके बाद उन्हें मास्क लगवाया गया।
विज्ञापन

सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बच्चों को बैठाया गया। फिर शिक्षण कार्य शुरू हुआ। विद्यालय में 161 बच्चे पंजीकृत हैं, जिसमें 60 बच्चे पहले दिन पहुंचे थे। शिक्षकों ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए बच्चों को पढ़ाया गया। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मंगराव में पंजीकृत 256 बच्चों में उपस्थित 170 बच्चों को दो पालियों आठ से 11 तथा 11 बजे से दो बजे तक कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पढ़ाया गया। डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील क्षेत्र के ग्राम औराताल स्थित प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक अदनान मलिक ने शिक्षा ग्रहण करने आए बच्चों को मास्क देकर उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ क्लास में बैठाया। इससे पूर्व विद्यालय के सभी रूम को सैनिटाइज कराया गया। यहां पर विद्यालय खुलने के पहले दिन नामांकित 62 में 44 बच्चे उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय में तैनात पांच अध्यापकों में से चार प्रधानाध्यापक अदनान मलिक, सहायक अध्यापक आरती, प्रतीक्षा, तथा शिक्षामित्र रश्मि मिश्रा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयारा प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय भानपुररानी कोविड-19 प्रोटोकॉल को पालन करते हुए खोला गया। विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति पहले से ही थी। विद्यालय में बच्चों के पहुंचने से विद्यालय पुन: गुलजार हो गया। बच्चों के विद्यालय पहुंचने पर सैनिटाइज किया गया। इसके बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण बच्चों की अधिगम स्तर में काफी गिरावट आई है। मगर हमारे विद्यालय के अध्यापक बच्चों के अधिगम स्तर को सामान्य स्तर पर लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बीएसए राजेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय खुल गए हैं। सभी शिक्षकों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शिक्षण कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed