{"_id":"69f8fd123b433988b600bd0b","slug":"open-dialogue-on-the-issue-of-rights-dm-said-know-your-rights-understand-your-responsibilities-too-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-157628-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक की बात पर खुला संवाद : डीएम ने कहा...हक जानो, जिम्मेदारी भी समझो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक की बात पर खुला संवाद : डीएम ने कहा...हक जानो, जिम्मेदारी भी समझो
Tue, 05 May 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 05 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में “हक की बात जिलाधिकारी के साथ” कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न हाईस्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपने सवाल सीधे जिलाधिकारी के सामने रखे। संवाद के इस मंच पर अधिकार, कर्तव्य, करियर और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो व्यक्ति को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाती है। बच्चों को अनुशासन, निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच अपनाने की सीख देते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में लक्ष्य स्पष्ट होना जरूरी है।
बालिकाओं को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, ऐसे में उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
कार्यशाला की खास बात यह रही कि छात्र-छात्राओं ने बिना झिझक अपने सवाल रखे। शिक्षा और कॅरिअर विकल्प से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा तक के मुद्दों पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने सरल भाषा में जवाब देकर बच्चों का मार्गदर्शन किया, जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ा।
सम्मान समारोह भी कार्यक्रम का अहम हिस्सा रहा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली जिले की 10-10 छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वाली 39 छात्राओं को पुरस्कार दिए गए। उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से हाईस्कूल उत्तीर्ण करने वाली छह छात्राओं और उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे जागरूक नागरिक बनें और अपने लक्ष्य की ओर पूरी ईमानदारी से प्रयास करें।
इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।