फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   OPD shift of gynecology and pediatrics, patients wandering

Siddharthnagar News: स्त्री और बाल रोग की ओपीडी शिफ्ट, भटक रहे मरीज

Thu, 14 Nov 2024 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
OPD shift of gynecology and pediatrics, patients wandering
मेडिकल कालेज में पर्ची बनवाने के लिए लगी भीड़।
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बुधवार को आठ माह के बच्चे का इलाज कराने पहुंची डुमरियागंज की बुर्कानशीं वहीदा खातून डॉक्टर का पता पूछ रही थीं। ज्यादातर मरीजों को भी पता नहीं था कि बच्चे के डॉक्टर कहां मिलेंगे।
विज्ञापन

काफी भटकने के बाद उन्हें पता चला कि स्त्री एवं प्रसूति रोग और बाल रोग विभाग की ओपीडी एमसीएच विंग में शिफ्ट हो गई है। वहीदा की तरह ही रोजाना आने वाले कई मरीजों को भटकना पड़ता है। मरीजों और तीमारदारों को यह परेशानी इसलिए होती है क्योंकि पुरानी ओपीडी में कहीं भी नहीं लिखा कि दो विभागों की ओपीडी शिफ्ट हो गई है।
विज्ञापन

इसी प्रकार अन्य मरीज भी पूछताछ करते मिले, जब वे एमसीएच विंग की ओपीडी में पहुंचे तो पैथोलॉजी जांच के लिए फिर वापस आना पड़ा। स्त्री एवं प्रसूति विभाग में इटवा की प्रेमलता ने बताया कि पर्ची कटवाने में एक घंटा लगा, उसके बाद एमसीएच विंग में डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने खून जांच व अल्ट्रासाउंड जांच लिखे। पूछने पर पता चला कि खून की जांच के लिए पुराने भवन में ही जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि अल्ट्रासाउंड की जांच के लिए बाहर जाना पड़ेगा। पैदल चलने में परेशानी होने के बाद भी कई जगहों पर चक्कर लगाना पड़ा तो तकलीफ और बढ़ गई है। मरीजों को परेशानी को देखते हुए मामले की पड़ताल करने पर समस्या और भी गंभीर रूप से सामने आई।

एमसीएच विंग में ओपीडी शुरू होने पर वहां रजिस्ट्रेशन और दवा की सुविधा मिल रही है लेकिन जांच के लिए मरीजों और तीमारदारों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। ओपीडी में बुधवार को लगभग 180 मरीज पहुंचे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed