फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   online education EYE

ऑनलाइन पढ़ाई दे रही आखों की बीमारी

Mon, 28 Sep 2020 06:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
online education EYE
ऑनलाइन पढ़ाई दे रही आंखों को बीमारी
विज्ञापन

चिकित्सक के पास पहुंच रहे आंख की जलन से पीड़ित बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अगर आपका बच्चा लंबे समय तक मोबाइल फोन पर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा है तो सतर्क हो जाएं। अधिक समय तक बिना पलक झपकाए मोबाइल स्क्रीन देखने से बच्चों के आंखों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उनकी आंखों में जलन, खुजली जैसी समस्याएं पैदा हो रही हैं। यदि समय रहते सतर्कता नहीं बरती गई तो नजर कमजोर होना, सिरदर्द आदि आंख की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन ने विद्यालय और अन्य शिक्षण संस्थान को पूर्ण रूप से बंद करने का आदेश जारी किया। शिक्षण संस्थान बंद होने पर शिक्षा व्यवस्था को पटरी से उतरने पर ऑनलाइन पढ़ाई करने की कवायद शुरू की गई। फिर क्या शिक्षण संस्थान पर ऑनलाइन व्यवस्था पर निर्भर हो गए। स्कूलों की ओर से अभिभावकों से संपर्क साधा गया और उन्हें ऑनलाइन पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों के भविष्य को देखते हुए कुछ अभिभावकों ने उनके लिए खुद का फोन खरीदकर दे दिया तो वहीं अधिकांश लोगों ने अपने स्मॉर्टफोन को पढ़ाई के लिए बच्चों को उपयोग करने के लिए दिया। मगर लंबे समय तक चलने वाली यह व्यवस्था अब बच्चों के लिए नुकसानदेह साबित होने लगी। लगातार घंटों मोबाइल फोन की स्क्रीन देने से उससे निकलने वाली किरणें उनकी आंखों पर बुरा प्रभाव डाल रही हैं। आंखों में जलन, दर्द, आंख से पानी आने जैसी कई प्रकार की समस्याएं आ रही हैं। जो उनकी आंखों के लिए गंभीर हो सकती हैं।
विज्ञापन

दिक्कत हो तो लें सलाह
नेत्ररोग विशेष विशेषज्ञ डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में आंख से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ी है, इनमें बच्चे भी शामिल हैं। बच्चों में आंख में जलन, दर्द, सूजन आने सहित अन्य शिकायतें आ रही हैं। मोबाइल पर पढ़ाई करते समय थोड़ा अंतराल करें। स्क्रीन पर लंबे समय तक न देखें। हर 10 मिनट बाद स्क्रीन से कुछ समय के लिए नजर हटा लिया करें। इससे वे बीमारी से बच सकते हैं। कहते हैं कि अगर आंख में दिक्कत हो तो तत्काल चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed