फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Online duty of room inspectors will be towards the board

बोर्ड की ओर लगेगी कक्ष निरीक्षकों की ऑनलाइन ड्यूटी

Thu, 17 Feb 2022 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
Online duty of room inspectors will be towards the board
बोर्ड की ओर लगेगी कक्ष निरीक्षकों की ऑनलाइन ड्यूटी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी इस बार बोर्ड की ओर से तय होगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से शिक्षकों की ऑनलाइन ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए शिक्षकों की सूची तैयार की जा रही है, जो जल्द ही बोर्ड को भेज दी जाएगी। परीक्षा को नकलविहीन और सकुशल संपन्न करने के लिए बोर्ड की ओर से कवायद शुरू की गई है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाले इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षा के लिए केंद्र की सूची जारी कर दी गई। जिले में 94 केंद्र बनाएं गए हैं। जिले में राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्त विहीन के 201 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। उनकी ओर से केंद्र बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था। चुनाव के कारण परीक्षा टल गई। मगर विभागीय तैयारियां जोरों पर हैं। विभाग से जुड़े लोगों के मुताबिक मार्च माह के आखिरी सप्ताह या फिर अप्रैल के प्रथम सप्ताह में परीक्षा संभावित है।
विज्ञापन

इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद, नकलविहीन और सकुशल परीक्षा कराने के लिए कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने का तरीका बदल दिया है। बोर्ड ने इस बार खुद ऑनलाइन ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया है। वहीं, से संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को मैसेज आएगा कि उनके विद्यालय के शिक्षकों की ड्यूटी किस केंद्र पर है। साथ ही हर दिन कमरा भी बदल जाएगा, जिससे परीक्षा में गड़बड़ी न हो पाए। उसके लिए शिक्षकों की सूची मांगी गई है, जिसे तैयार करने विभागीय जिम्मेदार जुट गए हैं। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी, बोर्ड की ओर से लगाई जाएगी। इसके लिए शिक्षकों की सूची मांगी गई है, जिसे जल्द भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed