फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   One youth killed, two injured in two bike collision

Siddharthnagar News: दो बाइकों की टक्कर में एक की युवक मौत, दो घायल

Sat, 21 Jun 2025 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
One youth killed, two injured in two bike collision
वसीम। फाइल फोटो
डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के बेवां चौराहा-भड़रिया मार्ग पर बयारा पेट्रोल पंप के पास डीसीएम को क्राॅस करते वक्त दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार डीसीएम की चपेट में आकर घायल हो गया, जबकि दूसरी बाइक सवार में से एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। घायलों का इलाज बस्ती में चल रहा है। शनिवार को अब्दुल कय्यूम (27) निवासी कंचनपुर थाना भावानीगंज बयारा से अपने घर जा रहा था। उसी जगह पर डीसीएम को क्राॅस करते समय सामने से बाइक से आ रहे वसीम (18) व सोनू चौहान ( 18) निवासी गौहनियाराज थाना डुमरियागंज से टक्कर हो गई। बेवां भड़रिया मार्ग के निर्माण कार्य के चलते सड़क पर कम जगह होने के कारण दोनों बाइक सवार डीसीएम से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। दुर्घटना की जानकारी लोगों ने भवानीगंज पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बेवां भेजवाया। संवाद
विज्ञापन

ु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed