फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   One PHC among 20 thousand population, no doctor there either

Siddharthnagar News: 20 हजार आबादी के बीच एक पीएचसी, वहां भी डॉक्टर नहीं

Wed, 11 Dec 2024 09:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 11 Dec 2024 09:45 AM IST
विज्ञापन
One PHC among 20 thousand population, no doctor there either
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसियारी में मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी लेते फार्मासिस्ट नूरुल हसन
घोसियारी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसियारी में स्वास्थ्य सेवा बदहाल हैं। चार माह से चिकित्सक की तैनाती न होने से 20 हजार की आबादी इलाज के लिए भटक रही है। फार्मासिस्ट इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, गंभीर समस्या होने पर बांसी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंंद्र खेसरहा जाना पड़ता है। जहां जाने में समय तो लगता ही है, इसके साथ ही खर्च भी लग रहा है। डॉक्टर की तैनाती की लोग मांग भी कर चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार इससे बेखबर हैं। बांसी तहसील के घोसियारी में 22 वर्ष पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाया गया, जिससे क्षेत्रीय लोगों में इसका लाभ मिल सके। लेकिन लगभग चार माह पूर्व अस्पताल पर तैनात चिकित्सक का स्थानांतरण हो जाने के कारण मरीजों के इलाज का जिम्मा फार्मासिस्ट पर आ गया है।
विज्ञापन

अस्पताल पर तैनात फार्मासिस्ट नूरूल हसन का कहना है कि 35 से 40 मरीज अस्पताल पर इलाज के लिए आते हैं। इस समय उल्टी, दस्त, बुखार, चर्मरोग के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। इनका इलाज तो हो जा रहा है, लेकिन गंभीर समस्या वाले मरीजों को बांसी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने को मजबूर हैं। बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों को चिकित्सक न होने से बस्ती, सिद्धार्थनगर इलाज के लिए जाना पड़ रहा है। इलाज के लिए रुपए के साथ इधर-उधर भटकना पड़ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed