{"_id":"67fd4f4aec5ee1f5790cd478","slug":"one-killed-by-bullet-during-hunting-three-hunters-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-135791-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शिकार के दौरान चली गोली से एक की मौत, तीन शिकारी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शिकार के दौरान चली गोली से एक की मौत, तीन शिकारी दबोचे
विज्ञापन
- सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु की बुद्धभूमि नगर पालिका नौ के गबदहवा में देर रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले की बुद्ध भूमि नगर पालिका नौ के गबदहवा में रविवार रात शिकार करने गए लोगों की गोली लगने से एक स्थानीय व्यक्ति की मौत हो गई। उसका नाम समुंद्र (28 वर्षीय) है। वह गहा मगर की बुद्ध सामुदायिक वन के खैरभट्टी क्षेत्र में शिकार करते समय गोली लगने से दम तोड़ा। इसमें पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया है।
पुलिस उपाधीक्षक मोहन मणि अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस की एक टीम ने 34 वर्षीय राम बहादुर थारू, 36 वर्षीय राम थारू उर्फ कालू और प्रवेश थारू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने घटनास्थल से एक भरी बंदूक सहित दो बंदूकें बरामद हुईं। जांच के दौरान पता चला कि गोलीबारी में इस्तेमाल की गई बंदूक राम बहादुर थारू की थी और पुलिस का कहना है कि प्रवेश थारू ने हथियार छिपाने में मदद की थी। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है तथा घटना की विस्तृत जांच कर रही है।