फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   one died in road accident

पिकअप व बाइक की टक्कर, युवक की मौत

Sun, 20 Nov 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
पिकअप व बाइक की टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन

- नेशनल हाईवे पर बर्डपुर ब्लॉक के सामने हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर बर्डपुर ब्लॉक के सामने रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार पिकअप से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

चिल्हिया थाना क्षेत्र के अम्मरपुर उर्फ बनकटवा निवासी मल्लहु के पुत्र वीरू मोदनवाल (33) बर्डपुर से किसी कार्य से नौगढ़ के लिए जा रहा था। वह जैसे ही ब्लॉक के सामने पहुंचा ही था कि नौगढ़ तरफ से आ रही पिकअप से भिड़ंत हो गई। जिसमें वीरू की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची मोहाना पुलिस ने पिकअप कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहना थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंच कर पिकअप को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed