फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   One dead in collision between bus and tempo

Siddharthnagar News: बस और टेंपो की टक्कर में एक की मौत

Thu, 06 Jun 2024 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
One dead in collision between bus and tempo
- बांसी कोतवाली क्षेत्र के चूटी पुलिया के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खेसरहा। बांसी कोतवाली क्षेत्र के बांसी-खलीलाबाद मार्ग स्थित चूटी पुलिया के पास टैंपो और बस की टक्कर हो गई। इस हादसे में टैंपो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खेसरहा थाना क्षेत्र के बजवा गांव निवासी बुद्धिराम गुप्ता (48) पुत्र पंचम बांसी से किराना का समान लेकर टेंपो से बेलौहा आ रहे थे। बांसी कोतवाली क्षेत्र के चूटी पुलिया के पास खलीलाबाद की तरफ से आ रही अनुबंधित बस ने टैंपो को टक्कर मार दी। टक्कर में टैंपो का ड्राइवर हनीफ उर्फ जुम्मन निवासी पचमोहनी घायल हो गया, जबकि बुद्धिराम गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद बस का ड्राइवर और परिचालक फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो के ड्राइवर हनीफ और बुद्धिराम को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों में से किसी ने एंबुलेंस को फोन किया। थोड़ी देर बाद आई एंबुलेंस दोनों को सीएचसी खेसरहा ले गई। जहां डॉक्टर ने बुद्धिराम को मृत घोषित कर दिया, जबकि ड्राइवर हनीफ को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधराम के चार बच्चे दो लड़की और दो लड़के हैं, जिनमें अभी केवल बड़ी लड़की की शादी हुई है।शेष तीन की अभी शादी नहीं हुई है। हादसे की जानकारी होने पर पहले खेसरहा के थाना प्रभारी रविंद्र सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई में जुट गए।

इस संबंध में बांसी कोतवाली के कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी भी सीएचसी खेसरहा गए। शव को लेकर बांसी कोतवाली आए। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी सुभावती की तरफ से तहरीर मिली है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed