{"_id":"65f09ddf73ffb9ed6901287f","slug":"one-and-a-quarter-to-ten-kilos-of-hashish-recovered-two-women-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-114256-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पौने दस किलो चरस बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पौने दस किलो चरस बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार
Tue, 12 Mar 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
बढ़नी। एसएसबी और ढेबरुआ पुलिस की संयुक्त टीम के हाथ मंगलवार को बड़ी सफलता लगी। बॉर्डर पार करते हुए पौने दस किलो चरस के साथ दो नेपाली महिलाओं को दबोच लिया। पूछताछ के बाद ढेबरुआ पुलिस ने केस दर्ज करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
एसएसबी सहायक सेनानायक दिनेश कुमार के मुताबिक उनकी अगुवाई में बढ़नी से पोस्ट पर पुलिस के साथ संयुक्त चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच दो महिलाओं ने बाॅर्डर पार किया। संदिग्ध दिखने पर महिला आरक्षियों ने तलाशी ली तो उनके झोले से 9 किलो 700 ग्राम चरस बरामद किया गया। पूछताछ में इन्होंने अपनी पहचान राजकुमारी निवासी शिवगढ़ी थाना चंद्रौटा जिला कपिलवस्तु तथा दूसरी ने अपना नाम कुमारी बूढ़ा निवासी थवाड़ वार्ड नंबर 9 जिला रोल्पा नेपाल बताया। यह लोग नेपाल से लेकर चरस आ रही थीं। ढेबरुआ पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 50 लाख रुपये होगी। इस संबंध में थानाध्यक्ष ढेबरुआ शशांक कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज के आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। बरामद चरस के कनेक्शन को तलाशा जा रहा है कि कहां से आ रहा था और किसे सप्लाई देना था।