{"_id":"65d65a2174fb5444eb0405e7","slug":"one-and-a-half-kilo-ganja-recovered-one-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-113192-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डेढ़ किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डेढ़ किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
Thu, 22 Feb 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पुरानी नौगढ़ चौकी की पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र के झंडेनगर बाईपास से एक संदिग्ध को पकड़ा। उसके कब्जे से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया। पूछताछ के बाद मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
शहर कोतवाल गौरव कुमार सिंह ने बताया कि पुरानी नौगढ़ चौकी प्रभारी अनूप कुमार मिश्र को बुधवार सुबह मुखिबर से सूचना मिली की एक गांजा तस्कर आने वाला है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए वह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए, इसके बाद चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक संदिग्ध आता हुआ दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा। जवानों ने दौड़कर उसे पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया गया।
आरोपी की पहचान तजम्मुल हुसैन निवासी बर्डपुर नंबर 13 टोला कल्याणपुर थाना सिद्धार्थनगर बताया है। गांजा कहां से ला रहा था और किसी देने जा रहा था। इसके बारे में छानबीन की जा रही है। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पकड़ने वाली टीम में चौकी प्रभारी अनूप कुमार मिश्र,एसआई इन्द्रजीत सिंह, आरक्षी सुरेश कनौजिया शामिल रहे।