फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   on duty homegaurd death

ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड जवान की हादसे में मौत

Tue, 26 Nov 2019 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
on duty homegaurd death
ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड जवान की हादसे में मौत
विज्ञापन

इटवा। थाना क्षेत्र के इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित करहिया पुल के पास के सीओ इटवा कार्यालय के यहां ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड जवान की साइकिल में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के सीओ इटवा श्रीयश त्रिपाठी मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिया।

क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी राम बहोर उपाध्याय (56) होमगार्ड जवान हैं। उनकी ड्यूटी इन दिनों सीओ इटवा कार्यालय पर लगी थी। बताया जा रहा है कि रोज की तरह साइकिल से सीओ कार्यालय पर ड्यूटी करने जा रहे थे। अभी लगभग 9.30 बजे वह इटवा-डुमरियागंज मार्ग के करहिया पुल पर पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी इटवा ले आए। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने उन्हें जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया जहां जिला चिकित्सालय बस्ती में उनकी मौत हो गई। मृतक के दो लड़के व तीन लड़कियां थी। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने मृतक होमगार्ड के घर जाकर परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया। देर शाम तक पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए कागजी काम में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed