फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   old man was lying on track loco pilot stopped train

Siddharthnagar: जान देने के लिए ट्रैक पर लेटा था बुजुर्ग, लोको पायलट ने रोक दी ट्रेन

Wed, 24 Aug 2022 10:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 24 Aug 2022 10:43 AM IST
सार

बुजुर्ग ने बताया कि उनके तीन बेटे और बहू हैं, लेकिन वे उनका भरण-पोषण नहीं कर रहे हैं। इस कारण उन्होंने जान देने की कोशिश की। स्टेशन अधीक्षक भवेश कुमार ने कहा कि पैसेंजर ट्रेन चिल्हिया से छूट चुकी थी और शोहरतगढ़ पहुंचने ही वाली थी कि गेट मैन की सतर्कता से ट्रेन रुक गई और बुजुर्ग की जान बच गई।

विज्ञापन
old man was lying on track loco pilot stopped train
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में चिल्हिया थाना क्षेत्र के छतहरा गांव के समीप सोमवार की रात एक बुजुर्ग जान देने के लिए ट्रैक पर सो गया था। लोको पायलट एवं गार्ड ने सतर्कता बरतते हुए ट्रेन रोक दी और बुजुर्ग की जन बच गई। बुजुर्ग के अनुसार, परिवार की प्रताड़ना से आहत होकर वह जान देने गए थे।

विज्ञापन


थानाक्षेत्र चिल्हिया क्षेत्र के निवासी बुद्धू (75) आत्महत्या करने के लिए गेट से दक्षिण छतहरा गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर लेट गए थे। गोरखपुर से गोंडा जाने वाली डेमू आ रही थी कि ट्रैक पर लेटे एक व्यक्ति को गेट मैन राम अचल ने देख लिया। तत्परता दिखाते हुए गेट मैन ट्रेन को रोकने के लिए लाल बत्ती देने लगे।
विज्ञापन


लाइन क्लीयर मिल चुकी ट्रेन के लोको पायलट ने लाल बत्ती देख आपातकालीन ब्रेक लगाकर गाड़ी रोक दी। इससे बुजुर्ग की जान बच गई। बुजुर्ग ने बताया कि उनके तीन बेटे और बहू हैं, लेकिन वे उनका भरण-पोषण नहीं कर रहे हैं। इस कारण उन्होंने जान देने की कोशिश की। स्टेशन अधीक्षक भवेश कुमार ने कहा कि पैसेंजर ट्रेन चिल्हिया से छूट चुकी थी और शोहरतगढ़ पहुंचने ही वाली थी कि गेट मैन की सतर्कता से ट्रेन रुक गई और बुजुर्ग की जान बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed