{"_id":"64f618ee39029a3b540d0f86","slug":"nutrition-is-important-for-overall-quality-of-life-dr-priya-vashishtha-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-4092-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन की समग्र गुणवत्ता के लिए पोषण जरूरी : डॉ. प्रिया वशिष्ठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन की समग्र गुणवत्ता के लिए पोषण जरूरी : डॉ. प्रिया वशिष्ठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के गृह विज्ञान विभाग में सोमवार को राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार में पोषण और सेहत पर मंथन हुआ। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर की वैज्ञानिक डॉ. प्रिया वशिष्ठ ने बताया कि स्वास्थ्य को बनाए रखने, बीमारियों की रोकथाम और जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार के लिए उचित पोषण के महत्व को समझना आवश्यक है, इसीलिए राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है।
डॉ. प्रिया ने भोजन की सामर्थ्य पर जोर देते हुए कुपोषण और भोजन से क्या संबंध है? इस मामले में लोगों को जागरूक होना आवश्यक है। पोषण में सुधार करने के लिए नई योजनाओं को बताई।उन्होंने ‘पोषण थाली’ की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि मल्टीग्रेन आटा, बाजरा, पोषण उद्यान, अंकुरित अनाज की विशेषताएं बताईं।
इस दौरान कुलपति प्रो. हरी बहादुर श्रीवास्तव, विज्ञान संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ. प्रकृति राय, गृह विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रक्षा, डॉ. विभा सिंह, डाॅ सीमा, डॉ सरिता, डॉ. प्राची, आकांक्षा सिंह, डॉ. भाग्य सोनी भट्ट, डॉ. दीप्ति गिरि डॉ मयंक वेबिनार में ने सुझाव दिए।