फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Nursing education will start from the next session, facilities will be provided.

Siddharthnagar News: आगामी सत्र से शुरू होगी नर्सिंग की पढ़ाई, मिलेगी सहूलियत

Mon, 16 Feb 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 16 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Nursing education will start from the next session, facilities will be provided.
सिद्धार्थनगर। शहर के पुरानी नौगढ़ में नर्सिंग कॉलेज के भवन का निर्माण लगभग पूरा हो गया है, जबकि इस वर्ष से नर्सिंग कॉलेज में 160 सीट के प्रवेश के लिए मेडिकल कॉलेज भी पूरी तरह से तैयारी में जुट गया है। कॉलेज के शुरू होने से छात्र-छात्राओं को दूसरे जिले में प्रवेश के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

लगभग 10 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज में प्रति वर्ष 40 छात्र-छात्राओं काे प्रवेश मिलेगा। नर्सिंग कॉलेज भवन में लेक्चर हॉल, हॉस्टल सहित अन्य कार्य को लगभग पूरा कर लिया गया है। इसमें सबसे अधिक फायदा बेटियों को होगा। उन्हें नर्सिंग की पढ़ाई करने के लिए दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज बनने से एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले बच्चों को सहूलियत मिल रही है। हर साल 100 सीटों पर दाखिल हो रहा है। साथ ही नर्सिंग की पढ़ाई शुरू हो जाना से जिले में स्वास्थ्य सेवाएं और भी बेहतर हो जाएंगी। मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू होने से जिले में स्वास्थ्य क्षेत्र की महत्व और भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

इससे अब जिले के लोग बच्चों को स्वास्थ्य क्षेत्र में पढ़ाई भी करा रहे हैं। ऐसे में नर्सिंग कॉलेज का संचालन होने से प्रत्येक वर्ष 40 छात्र-छात्राओं को दूसरे जिले के लिए रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे बच्चों को सहूलियत मिलने के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में भी काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed