फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Now you will not have to visit the ARTO office

Siddharthnagar News: एआरटीओ कार्यालय का अब नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर

Wed, 26 Mar 2025 11:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Now you will not have to visit the ARTO office
आरटीओ कार्यालय। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। वित्तीय वर्ष के प्रथम माह से परिवहन विभाग की कई सेवाएं जनसेवा केंद्रों से मिलेंगी। इस सुविधा के शुरू होने से लोगों को आरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जन सेवा केंद्रों पर ली जाने वाली फीस का विवरण परिवहन विभाग ने जारी कर दिया है। अब अप्रैल से लोगों को सीएससी पर ही सभी सुविधाएं मिलेंगी।
सीएससी पर सभी सुविधाओं को मिलने से लोगों को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी वहीं एक ही कार्य को करवाने के लिए नजदीक केंद्र पर ही सुविधा मिलेगी। इससे लोगों को सुविधा मिलने के साथ सीएससी संचालक की भी आमदीन बढ़ेगी। आरटीओ सुरेश कुमार ने बताया कि जनसेवा केंद्रों को एसबीआई-एमओपीएस पेमेंट गेटवे से जोड़ा गया है। लर्निंग व स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य सेवाएं अप्रैल में जनसेवा केंद्रों पर उपलब्ध हो जाएंगी।
विज्ञापन

लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए विभाग की फीस के भुगतान के साथ 30 रुपये जन सेवा केंद्र संचालन को देने होंगे। दस्तावेज स्केनिंग और अपलोड करने के लिए दो रुपये प्रति पेज निर्धारित किया गया है। इसके अलावा प्रिंटिंग शुल्क तीन रुपये रहेगा। फोटो कॉपी के लिए दो रुपये प्रति पेज की दर से आवेदक को जनसेवा केंद्र संचालन के लिए भुगतान करने होंगे। परिवहन विभाग की सभी सेवाएं कैशलेस की जा रही हैं। नाम, पता और हस्ताक्षर बदलने के साथ डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस भी जन सेवा केंद्र के जरिए प्राप्त किया जा सकेगा। इस प्रक्रिया के शुरू होने से लोगों को दलालों के चक्कर नहीं काटने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed