फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Now the separate feeder for tubewell

अब ट्यूबवेल के लिए होगा अलग फीडर

Sat, 03 Feb 2018 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 03 Feb 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
Now the separate feeder for tubewell
नलकूप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। किसानों को खेती के लिए अब बेहतर बिजली मिलेगी। बिजली विभाग अब ग्रामीण अंचल के घरों में उपयोग होने वाली बिजली और ट्यूबवेल चलाने वाली बिजली के लिए अलग-अलग लाइन से आपूर्ति करेगा। इसके लिए बिजली विभाग ट्यूबवेल के लिए 11 हजार केवी की लाइन बिछाने का कार्य शुरू भी कर दिया है। इस नई व्यवस्था से जहां ट्यूबवेल को वोल्टेज के साथ भरपूर बिजली मिल सकेगी, वहीं घरेलू बिजली के लिए बिछाई गई लाइन से लोड कम होगा, जिससे फॉल्ट कम होने के साथ ही साथ लो वोल्टेज से भी लोगों को राहत मिल जाएगी। 
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विद्युत उपकेंद्रों से गांवों को आपूर्ति के लिए अभी केवल एक फीडर हैं, इसी फीडर की लाइन से ट्यूबवेल और घरों में भी बिजली सप्लाई होती है। इसके कारण कई बार समस्या खड़ी हो जाती थी। गांव में फॉल्ट हो जाता ट्यूबवेल की भी बिजली काटनी पड़ती वहीं ट्यूबवेल चलते तो गांव में भी लो वोल्टेज की समस्या खड़ी हो जाती थी। वहीं गांवों में फॉल्ट होने के कारण ट्यूबवेल की भी सप्लाई ठप हो जाती है। गर्मी के दिनों में बार-बार फाल्ट से हर घंटे बिजली बंद हो जाती है। इससे ट्यूबवेल के भरोसे सिंचाई करने वाले किसान भी परेशान होते हैं।
विज्ञापन

मजबूरन उन्हें निजी संसाधनों का सहारा लेना पड़ता है। वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने को प्रयासरत सरकार ने कृषि के लिए बेहतर बिजली देने का प्रबंध शुरू किया है। इसके लिए प्रत्येक उपकेंद्र पर ट्यूबवेल के लिए अलग फीडर की स्थापना की जा रही है। अगले तीन-चार माह में इसे युद्धस्तर पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ट्यूबवेल और ग्रामीण अंचल के घरों के लिए अलग-अलग लाइन बिछाने का काम शुरू हो चुका है। प्रत्येक उपकेंद्र पर ट्यूबवेल का एक अतिरिक्त फीडर बनाया जाएगा, जिससे सिर्फ ट्यूबवेल को बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed