फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Now the responsibility of the gram panchayat secretaries will be decided

अब ग्राम पंचायत सचिवों की जिम्मेदारी होगी तय

Fri, 24 Jun 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Now the responsibility of the gram panchayat secretaries will be decided
अब ग्राम पंचायत सचिवों की जिम्मेदारी होगी तय
विज्ञापन

एक सचिव के जिम्मे होगा 10 से 12 हजार आबादी का कार्य
सिद्धार्थनगर। किसी ग्राम पंचायत सचिव को कई गांव और किसी को एक भी नहीं वाली व्यवस्था जल्द समाप्त हो जाएगी। जनपद में कलस्टर प्रणाली लागू की जा रही है। एक गांव में एक सचिव के जिम्मे 10-12 हजार की आबादी के कार्य होंगे। कम से कम पांच गांव दिए जाएंगे। इसमें सबसे बड़ी सहूलियत यह होगी कि जो भी ग्राम पंचायतें दी जाएंगी वह एक-दूसरे से सटी रहेंगी। ऐसा नहीं कि एक यहां तो दूसरा दूसरे छोर पर होगा। इसके पीछे शासन की मंशा है कि कार्य में टालमटोल करने की प्रक्रिया बंद हो जाएगी और जरूरतमंदों का काम समय से हो जाएगा।
आम जनता का कार्य आसानी और सुलभता से उसके घर पास हो जाए, इसके लिए शासन की ओर से लगातार नीतियों में बदलाव किए जा रहे हैं। शासन ने ग्राम पंचायतों में सचिव के समय पर उपस्थित न होने से आने वाली परेशानियों को संज्ञान में लिया है। कारण एक सचिव को चार ग्राम पंचायतें दी गई हैं तो उसमें चारों चार तरफ रहती हैं। ऐसे में सचिवों को काम करने में परेशानी होती है। शासन इस व्यवस्था को हमेशा के लिए समाप्त करने की कवायद शुरू की है। इसके लिए जनपद में कलस्टर प्रणाली लागू करने जा रही है। इसमें ग्राम पंचायत सचिव को जो गांव दिए जाएंगे वे आसपास के होंगे। इससे उन्हें अधिक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। साथ ही अगर किसी को जरूरत पड़ती है तो उसे जानकारी रहेगी कि सचिव किस गांव में होंगे। सचिव भी यह कहकर टाल मटोल नहीं कर पाएंगे यहां नहीं वहां पर हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से जनपद में 217 कलस्टर लागू किए गए हैं। जिले की 1136 ग्राम पंचायतों का बंटवारा इसी प्रकार होगा। शासन से कलस्टर जारी होने के बाद विभागीय कवायद शुरू हो गया है। डीपीआरओ आदर्श ने बताया कि शासन की ओर से कलस्टर प्रणाली लागू की जा रही है। जनपद में 217 कलस्टर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
फेरबदल में एक साथ छोड़ना होगा चार्ज
विभाग के मुताबिक अकसर यह सामने आता है कि सचिव चार्ज छोड़ने में हिचकिचाते हैं। कई गांव की जिम्मेदारी है तो फेरबदल में एक छोड़ दिया अन्य का जार्च फंसा देते हैं। कलस्टर प्रणाली लागू होने के बाद एक साथ जो भी ग्राम पंचायतें मिली रहेंगी, उसका चार्ज आने वाले सचिव को तत्काल सौंपना होगा। इसके पीछे शासन की मंशा है कि जवाबदेही तय हो जाएगी और कार्य में गड़बड़ी और शिथिलता दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed