फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Now the problems related to electricity bill will be rectified at home.

Siddharthnagar News: अब घर पर ही ठीक हो जाएगी बिजली बिल से जुड़ी खामियां

Sat, 22 Jun 2024 03:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Now the problems related to electricity bill will be rectified at home.
-मार्निंग रेड की तर्ज पर चलेगा विद्युत सेवा अभियान
विज्ञापन

-लाइन लॉस रोकने के लिए कटिया कनेक्शन वालों पर दर्ज होगा मुकदमा



संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। बिजली निगम की तरफ से मॉर्निंग रेड की तर्ज पर अब विद्युत सेवा अभियान चलाया जाएगा। इसमें गठित विभागीय टीम मॉर्निंग में उपभोक्ता के घर पहुंचकर बिल, मीटर आदि की समस्याओं का समाधान करेगी। साथ ही अगर कोई बिजली चोरी करता मिला तो टीम उस पर मुकदमा भी दर्ज कराएगी।



जिले में तीन विद्युत वितरण खंड नौगढ़, बांसी व डुमरियागंज हैं। इनमें विभिन्न श्रेणी के 3.55 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से तमाम उपभोक्ता बिजली बिल में गड़बड़ी, मीटर में खराबी, लो वोल्टेज, भारवृद्धि, विधा परिवर्तन को लेकर विभागीय दफ्तर के चक्कर लगाते हैं। उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए बिजली निगम की तरफ से मॉर्निंग रेड की तर्ज पर विद्युत सेवा अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें पहले हर उपखंड से तीन लाइन लॉस वाले फीडर चयनित किए जाएंगे। इसके बाद उपखंड स्तर पर सहायक अभियंता, अवर अभियंता लाइनमैन आदि की टीम बनाई जाएगी। यह टीम अभियान के क्रम में चयनित गांवों, मोहल्लों में उपभोक्ताओं के यहां जाएगी और मीटर, बिल, कनेक्शन भार आदि की जांच करेगी। इस दौरान अगर उपभोक्ता के बिलों में खामियां, खराब मीटर आदि की शिकायत आती है, तो उसे मौके पर ही ठीक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




------

कनेक्शन के साथ ही भार भी बढ़ाया जाएगा



सिद्धार्थनगर। कोई उपभोक्ता भार वृद्धि या कनेक्शन की विधा परिवर्तन कराना चाहता है, तो यह काम भी टीम तुरंत करेगी। साथ ही अगर कोई बिना कनेक्शन के बिजली का उपयोग करता पाया गया, तो उस पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। विद्युत सेवा अभियान के दौरान चयनित फीडरों के लोड की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी, जिससे विद्युत चोरी पर शिकंजा कसा जा सके और लाइन लॉस को रोका जा सके।


--------



विद्युत सेवा अभियान के तहत अधिक लाइन लाॅस वाले फीडरों से जुड़े इलाके में बिजली निगम की टीम घर घर जाकर मीटर, कनेक्शन, भार आदि की जांच करेगी। उपभोक्ताओं के मीटर, बिलों में गड़बड़ी का मौके पर ही समाधान करेगी। इस दौरान चोरी से बिजली का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ केस भी दर्ज कराया जाएगा।

-आरके कुशवाहा, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed